{"_id":"6aeb9aa12dbaf832610b4515","slug":"right-to-vote-explained-during-yuva-samvad-youth-dialogue-in-landran-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4312-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लांडरां में युवा संवाद से मतदान का अधिकार समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लांडरां में युवा संवाद से मतदान का अधिकार समझाया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। मेरा युवा भारत, मोहाली ने चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीईटी), सीजीसी लांडरां के एनएसएस विंग के सहयोग से ‘युवा संवाद : जानें अपने वोट का अधिकार’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में चुनावी जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करना था। यह आयोजन देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ पहल का हिस्सा था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत पंजाब की निदेशक रश्मीत कौर और सहायक निदेशक विक्रम उपस्थित रहे। युवा आइकन साक्षी शर्मा तथा सीसीईटी के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख डॉ. गुरप्रीत भी मौजूद थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा आइकन साक्षी शर्मा का ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ विषय पर संबोधन रहा। उन्होंने मतदान के अधिकार के महत्व और चुनावी प्रक्रिया में सोच-समझकर भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। शर्मा ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मत के महत्व को समझने और जागरूक नागरिक के रूप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।