फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Revolver recovered from two police personnel who accused of attempted robbery

लूट की कोशिश के आरोपी दो पुलिस कर्मियों से रिवाल्वर बरामद

Sat, 26 Dec 2020 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Revolver recovered from two police personnel who accused of attempted robbery
मोहाली। सेक्टर-71 स्थित नामी कारोबारी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर लूटने की कोशिश करने मेें आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों की ओर से इस्तेमाल की गई रिवाल्वर को मटौर थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया। यह रिवाल्वर पुलिस ने सेक्टर-86 स्थित आरोपी एएसआई रशप्रीत सिंह के कमरे से उसकी निशानदेेही पर बरामद की है। यह रिवाल्वर फरार आरोपी विकास के नाम पर रजिस्टर्ड है। मटौर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कारोबारी नरेश खन्ना के घर में घुसकर दोनों आरोपी पुलिस कर्मी एसएसआई रशप्रीत सिंह और सिपाही दविंदर सिंह की ओर से उसके साथ मारपीट कर लूट की कोशिश की गई थी। इसके बाद पीड़ित नरेश खन्ना की शिकायत पर जांच के बाद दोनों आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज में पहचान करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों की पहचान होने के बाद एसएसपी सतिंदर सिंह ने दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों एएसआई रशप्रीत सिंह और सिपाही दविंदर सिंह को डिसमिस कर दिया था। इसके साथ ही उन्हें 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि इनसे पूछताछ में साफ हुआ था कि वारदात में इनका साथी एक सिक्योरिटी गार्ड विकास शामिल है। हालांकि वारदात के बाद से ही विकास शर्मा फरार है और उसका फोन बंद है। पुलिस ने उसके गांव संभालकी से लेकर रिश्तेदारों तक से से संपर्क किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह वारदात सोमवार की रात गई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी ओर से इस्तेमाल की गई रिवाल्वर बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed