फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Retired employee swindled out of 2.87 lakh by someone posing as a bank official

Mohali News: बैंक अधिकारी बनकर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 2.87 लाख रुपये

Sun, 11 Oct 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Retired employee swindled out of 2.87 lakh by someone posing as a bank official
मोहाली। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर सेक्टर-70 निवासी यूको बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 2.87 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने सेविंग अकाउंट बंद होने का डर दिखाकर खाता सक्रिय करवाने के नाम पर उनका आधार नंबर हासिल किया। इसके अगले दिन पीड़ित के पांच बैंक खातों से 2,87,396 रुपये निकल गए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना मोहाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइवरी टावर्स निवासी प्रभ दयाल सचदेवा ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित यूको बैंक का सीनियर मैनेजर बताया। उसने खाता दोबारा सक्रिय करवाने के लिए आधार नंबर मांगा। भरोसा करके पीड़ित ने अपना आधार नंबर बता दिया। अगले दिन पीड़ित को पांच बैंक खातों से रकम निकलने का पता चला। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई और पैसे वापस दिलाने की मांग की। जांच अधिकारी गौरव बैंस सिंह ने बताया कि शिकायत और तकनीकी जांच के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed