फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to regularize contractual employees; warning of a struggle

Mohali News: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, संघर्ष की चेतावनी

Sun, 11 Oct 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Demand to regularize contractual employees; warning of a struggle
पावरकॉम के सीएचबी कर्मचारियों, टीएसयू भंगड़ और पेंशनर यूनियन ने संयुक्त बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पावरकॉम के सीएचबी कर्मचारियों, टीएसयू भंगड़ और पेंशनर यूनियन ने जीरकपुर में एक संयुक्त बैठक की। इसमें पंजाब सरकार से कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर तीखा संघर्ष किया जाएगा।
बैठक में पंजाब सरकार की कर्मचारी नीतियों, स्मार्ट मीटर और सरकारी संस्थानों के निजीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सर्कल मोहाली के सचिव एकम सिद्धू, जीरकपुर डिवीजन के प्रधान अमनिंदर सिंह, पेंशनर यूनियन के प्रधान राजिंदर कुमार और सुखविंदर सिंह सुखी ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों से किए वादे पूरे करने चाहिए। चार साल से अधिक समय बीतने के बावजूद कई वादे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संस्थानों के निजीकरण से रोजगार के अवसर कम होने की आशंका है। एकम सिद्धू ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को जल्द नियमित किया जाए।
विज्ञापन




प्रमुख मांगें और चेतावनी

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने और प्रोबेशन पीरियड खत्म करने की मांग भी उठाई। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। बैठक में किसान-मजदूर मुद्दों, फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडियों से फसल की समय पर लिफ्टिंग पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि यदि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी तीखा संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed