फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Zirakpur will not face sewerage overflow problem

सुविधा : जीरकपुर निवासियों को सीवरेज ओवरफ्लो से मिलेगी निजात, अधिकारी सुधारेंगे व्यवस्था

Thu, 22 Apr 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Residents of Zirakpur will not face sewerage overflow problem
जीरकपुर। शहर में लंबे समय से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बरकरार है। अब जीरकपुर निवासियों को जल्द सीवरेज की समस्या से निजात मिलने वाली है। इस संबंधी नगर परिषद के नवनियुक्त प्रधान उदयवीर ढिल्लों ने अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था सुधारने संबंधी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि निकाय चुनाव के दौरान शहरवासियों ने सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का मुद्दा जोरशोर से उठाया था। अब चुनाव जीतने के बाद परिषद प्रधान ने अधिकारियों से बैठक कर समस्या का समाधान करवाने के निर्देश पारित किए हैं।
विज्ञापन

सीवरेज ओवरफ्लो की मिलती हैं शिकायतें
शहर की कुल आबादी का अधिकतर हिस्सा कालोनियां और अपार्टमेंट्स में रहता है। कॉलोनियों में सीवरेज सिस्टम पुराना हो चुका है, जिसके रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। आलम यह है कि कॉलोनियों में सीवरेज जाम होकर पानी ओवरफ्लो होने की शिकायतें आए दिन मिलती रहती हैं। सीवरेज ओवरफ्लो की सबसे ज्यादा शिकायतें बलटाना, पभात और पीरमुछल्ला से आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज लाइन का तैयार होगा खाका
मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रधान उदयवीर ढिल्लों ने लोगों से मिलने वाली शिकायतों का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों को एक खाका तैयार करने के लिए कहा गया, जिसके आधार पर सीवरेज व्यवस्था सुधारने की रणनीति बनाई जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सीवरेज लाइन की सफाई कब-कब हुई, इसकी रिपोर्ट भी बनाई जाए।
अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायतों पर विचार-विमर्श किया गया है। इसके बाद अधिकारियों को शहर के सीवरेज सिस्टम की रिपोर्ट बनाकर देने को कहा गया है। -उदयवीर ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद।

प्रधान उदयवीर ढिल्लों के निर्देशों के बाद इंजीनियरिंग शाखा के आलाधिकारियों को शहर के सीवरेज सिस्टम की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसे हाउस की बैठक में पेश किया जाएगा। -संदीप तिवारी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed