{"_id":"6a25b5f197f61fe9b7037a9d","slug":"residents-of-ward-17-face-drinking-water-crisis-demand-new-pipeline-mohali-news-c-87-1-pan1010-137292-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड-17 के लोग, नई पाइपलाइन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड-17 के लोग, नई पाइपलाइन की मांग
विज्ञापन
चंडीमंदिर। नगर परिषद कालका के वार्ड नंबर-17 में पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के दर्जनों परिवारों का आरोप है कि कई वर्षों से पर्याप्त पाइपलाइन नहीं होने के कारण उन्हें नियमित रूप से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी की कमी के चलते कई घरों में मोटरें लगी हुई हैं, जिससे पीछे और आगे स्थित कई मकानों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता।
ग्रामीणों के अनुसार पानी को लेकर आए दिन पड़ोसियों के बीच विवाद और कहासुनी की घटनाएं होती रहती हैं। कई बार स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
क्षेत्रवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि वार्ड में चार इंच की नई पेयजल पाइपलाइन बिछाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि नई पाइपलाइन बिछने से सभी घरों तक समान रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी और आपसी विवादों पर भी रोक लगेगी। इस अवसर पर बबली रावत, गुरदीप, देवेंद्र, राजकुमार, ज्ञानचंद, भारत, कुलदीप, कमलेश, जसवीर कौर, ममता, आशा और दर्शन देवी सहित अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
टूटी गलियों के निर्माण की भी उठाई मांग
ग्रामीणों ने क्षेत्र की टूटी हुई गलियों की समस्या भी उठाई। उनका कहना है कि गलियों की जर्जर हालत के कारण राहगीरों, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि डी-प्लान के तहत इन गलियों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।