फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Ravindra Enclave will soon get a new way, administrative officers inspected the area

रविंद्रा एनक्लेव वासियों को जल्द मिलेगा नया रास्ता, प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया

Tue, 24 Aug 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ravindra Enclave will soon get a new way, administrative officers inspected the area
जीरकपुर। बलटाना की रविंद्रा एनक्लेव कॉलोनी के अंदर रहने वाले हजारों लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन की ओर से नए रास्ते को लेकर योजना तैयार की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह जानकारी नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने दी।
विज्ञापन

बता दें कि रविंदरा एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाले हजारों लोगों के पास अभी एक ही रास्ता आवाजाही के लिए है और एक ही रास्ता होने की वजह से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जानकारी के मुताबिक, रविंद्रा एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाले लोगों के आने जाने के लिए एक ही रास्ता बना हुआ है। इसकी मदद से हजारों लोग आवाजाही करते हैं। एक ही रास्ता होने की वजह से सुबह और शाम के समय यहां भारी ट्रैफिक जाम को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालात ये हैं कि रविंद्रा एनक्लेव कॉलोनी से निकलने वाले बरसाती नाले पर बनी पुलिया की चौड़ाई कम होने के कारण को लोगों को आवाजाही दौरान काफी समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, कॉलोनी वासियों की परेशानियों को लेकर मिलने वाली शिकायतों के बाद स्थानीय नगर परिषद ने 2016 में प्रस्ताव पारित किया, जिसके तहत रविंद्रा एनक्लेव कॉलोनी के लिए ट्रिब्यून कॉलोनी के सामने एक अन्य रास्ता बनाने का फैसला लिया गया। परंतु ये योजना केवल प्रस्ताव तक ही सीमित रही। वहीं, अब कांग्रेस पार्टी के सत्ता पर काबिज होने के बाद वार्ड-1 से पार्षद ऊषा राणा की ओर से मुद्दे को हाउस में उठाया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम देते हुए सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स...
रविंद्रा एनक्लेव कॉलोनी वासियों को राहत दिलाने के लिए एक नया रास्ते की योजना बनाई गई है। इसके बाद कॉलोनी को एक अन्य रास्ता ट्रिब्यून कॉलोनी के सामने से मिल जाएगा। नया रास्ता बनने के बाद स्थानीय लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी। -उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed