फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Religious gathering organized on the occasion of Prakashotsav of Shri Guru Amardas

Mohali News: श्री गुरु अमरदास के प्रकाशोत्सव पर धार्मिक समागम आयोजित

Sat, 24 May 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Religious gathering organized on the occasion of Prakashotsav of Shri Guru Amardas
मोहाली। गुरद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में श्री गुरु अमरदास का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे श्री सहज पाठ साहिब का भोग डाला गया। पूरे दिन धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इसमें भाई अमरीक सिंह के पंथक ढाडी जत्थे ने श्री गुरु अमर दास जी का जीवनी प्रसंग संगतों को विस्तारपूर्वक सुनाया। इनके अलावा श्री आनंदपुर साहिब के शिरोमणि प्रचारक भाई संदीप सिंह, दमदमी टकसाल से भाई जतिंदर सिंह, भाई गुरदीप सिंह, भाई ओंकार सिंह, भाई बहादुर सिंह, भाई गुरविंदर सिंह, सुखमनी सेवा सोसाइटी की महिलाएं, भगराना वाले कविश्री जत्था, शेरे पंजाब कविश्री जत्था और भाई कुलतार सिंह के जत्थों ने संगतों को अपने कथा-कीर्तन और गुरमति विचारों से निहाल किया। सभी जत्थों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। समागम के दौरान बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और लंगर छका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed