फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Relief from power cuts, rain also made the weather cold

मार्केट की पार्किंग में लगी रेहड़ी-फड़ी से परेशान दुकानदार, एसडीएम से लगाई गुहार

Sun, 19 Jun 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Relief from power cuts, rain also made the weather cold
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर बनी सैकड़ों सोसायटियों की आबादी और मार्केट ज्यादा बने होने के कारण यहां पर वाहन पार्किंग की समस्या से लोग परेशान हैं। लेकिन अब लोगों की यह समस्या दुगनी बढ़ गई है, क्योंकि कुछ बिल्डरों ने मार्केट की पार्किंग में स्टाल लगवाकर उनसे किराया लेना शुरू कर दिया है। जिन दुकानदारों ने मार्केट में दुकानें खरीदी हैं या किराये पर ली हैं वह पार्किंग की समस्या से परेशान हैं, क्योंकि ग्राहक उनकी दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं, क्योंकि उन्हें पार्किंग में अपने वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिलती है।
विज्ञापन

ऐसे ही हालात वीआईपी रोड पर स्थित केसरी प्लाजा में देखने को मिले। केसरी प्लाजा में स्थित प्राइम मेडिकल और केमिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पुनीत गुप्ता की ओर से पार्किंग में लगी स्टाल की शिकायत एसडीएम डेराबस्सी को दी गई है। इस मामले में पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी एसोसिएशन के सदस्य गुरजिंदर सिंह की मेडिकल की दुकान है। जो थोड़ी ग्राउंड फ्लोर (थोड़ी ऊंची) पर मौजूद है, उनकी दुकान और पूरी मार्केट में बिल्डर गुलशन राय की ओर से स्टॉल बनाकर किराये पर चढ़ाए हुए हैं। इस कारण पूरी पार्किंग भरी हुई है और हमारे ग्राहकों के लिए अपने वाहन खड़े करने की जगह नहीं बचती। उन्होंने बताया की शाम के समय इन स्टालों पर इतनी भीड़ हो जाती है कि यहां एक वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं, गाड़ी पार्क करना तो दूर की बात है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर एक सीरियस मरीज आया था जो इतना बीमार था कि उसे चलने में मुश्किल हो रही थी और वह गाड़ी में बैठा दवाई लेने के लिए रुका तो बिल्डर और उसके बंदों ने उसे वहां गाड़ी पार्क नहीं करने दी और उसे वहां से भगा दिया। वह बोले कि दवाई खडे़ होकर लेनी है तो लो, नहीं तो चलते बनो।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पुनीत गुप्ता ने बताया कि पूरी मार्केट में करीब 50 स्टॉल बनाकर किराए पर चढ़ा रखे हैं, जबकि पार्किंग कि सुविधा बिलकुल भी नहीं है। इस कारण लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं और जाम लग जाता है। कभी कभार तो पुलिस की पीसीआर भी खड़ी होती है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता। क्योंकि बिल्डर गुलशन राय सतीजा हलका विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं। इस कारण पुलिस और प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
हमें इसकी शिकायत मिली थी और कार्रवाई करने के लिए नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों को बोल दिया गया है। कार्रवाई में देरी होने का कारण यह है कि पहले नगर काउंसिल के अधिकारी पंजाब सरकार के आदेशों के चलते एनओसी में व्यस्त थे। इसके बाद दो दिन बिजली संकट में निकल गए। सोमवार को मौका देखने के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। -हिमांशु गुप्ता, एसडीएम डेराबस्सी।

कोट्स
मैं इस मामले में अभी कुछ नहीं बता सकता। इसके बारे में बाद में बताऊंगा क्योंकि मैं अभी अस्पताल में आया हुआ हूं। -गुलशन राय सतीजा, बिल्डर केसरी प्लाजा वीआईपी रोड जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed