फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Relief from power cuts, rain also made the weather cold

बारिश से ट्राईसिटी में गर्मी का प्रकोप कम

Sun, 19 Jun 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Relief from power cuts, rain also made the weather cold
मोहाली। पावरकॉम की कड़ी मशक्कत के बाद से लोगों को 48 घंटे के बिजली कट से राहत मिली है। अब लोगों को अंधेरे में रात नहीं गुजारनी पड़ रही है। वहीं, वीरवार और शुक्रवार की दो रातों से रूक रूक हो रही बारिश से मोहाली में भीषण गर्मी का प्रकोप कम हो गया है। लोग मौसम में ठंडक महसूस कर रहे हैं। शनिवार सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। उधर, जिले में बिजली कटों से राहत मिली। इस बीच कहीं से भी बिजली गुल होने का समाचार नहीं है। दो सप्ताह से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे थे। ऊपर से बिजली कटों ने लोगों में त्राहि त्राहि मचा दी। लोग मोहाली और आसपास इलाकों में सुहावने मौसम का जमकर आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

हवाई-अड्डे के नजदीक पांच डिग्री लुढ़का पारा
मौसम विभाग के मुताबिक मोहाली और आसपास इलाकों में शनिवार तड़के 5 बजे बारिश शुरू हुई, इसके बाद बूंदाबांदी होती रही। लगातार बारिश होने से वाहन चालकों को दिक्कतें आई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर तक हुई बूंदाबांदी के चलते हवाई अड्डे के नजदीक इलाकों में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

आसमान पर छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग, चंडीगढ़ की मानें तो आने वाले दो दिनों तक बारिश के हालात बने रहेंगे। आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात को बारिश होने के आसार हैं। एसएएस नगर में मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर चेतावनी नहीं दी गई, वहीं धान की बिजाई कर रहे किसानों को बारिश पड़ने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed