{"_id":"5eb5be7d8ebc3e908a717906","slug":"registers-finally-started-real-estate-market-running-on-ventilator-will-get-oxygen-mohali-news-pkl374630372","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर शुरू हुई रजिस्ट्रियां, वेंटिलेटर पर चल रहे रियल एस्टेट बाजार को मिलेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर शुरू हुई रजिस्ट्रियां, वेंटिलेटर पर चल रहे रियल एस्टेट बाजार को मिलेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब के वीआईपी जिले में कोरोना के चलते बंद पड़ी रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। जिससे रियल एस्टेट से जुड़े लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
वहीं, इससे वेंटिलेटर पर चल रहे सरकार के राजस्व को भी ऑक्सीजन मिलेगी। क्योंकि मोहाली जिले के तीनों सब डिवीजन मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में रोजाना होने वाली रजिस्ट्रियों से सरकार को दो करोड़ के करीब आमदन होती है। खरड़ और जीरकपुर रियल एस्टेट सेक्टर के रूप में उभरे है। वहीं, दूसरी मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट के पूर्व प्रधान शलिंदर आनंद ने सरकार से मांग की है कि मोहाली स्थित गमाडा के ईओ दफ्तर में भी काम काज शुरू किया जाए। ताकि संपत्ति की खरीद फरोख्त का आरंभ बढ़िया तरीके से शुरू हो सके। है। उन्होंने कहा कि ईओ ऑफिस का काम पूरी तरह से बंद होने के कारण शहरी संपत्ति के जरूरी दस्तावेज नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि बिना दस्तावेजों से संपत्ति की खरीद फरोख्त का काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी शहरी संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के लिए गमाडा के ईओ से एनओसी हासिल की जाना जरूरी होती है। इसके अलावा ईओ से और भी कई तरह के काम पड़ते हैं। ऐसे में गमाडा के ईओ आफिस में काम खोजा जाए। उन्होंने कहा कि अगर पूरी क्षमता के साथ ही इसे चलाना संभव नहीं है तो पचास फीसदी कर्मचारियों के साथ इसे चालू किया जाए। ताकि पहले से पड़ रही मंदी की मार का सामना कर रहे प्रॉपर्टी कारोबार को नुकसान होने से बचाया जा सके।