फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Registers finally started, real estate market running on ventilator will get oxygen

आखिर शुरू हुई रजिस्ट्रियां, वेंटिलेटर पर चल रहे रियल एस्टेट बाजार को मिलेगी ऑक्सीजन

Sat, 09 May 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Registers finally started, real estate market running on ventilator will get oxygen
मोहाली। पंजाब के वीआईपी जिले में कोरोना के चलते बंद पड़ी रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। जिससे रियल एस्टेट से जुड़े लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वहीं, इससे वेंटिलेटर पर चल रहे सरकार के राजस्व को भी ऑक्सीजन मिलेगी। क्योंकि मोहाली जिले के तीनों सब डिवीजन मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में रोजाना होने वाली रजिस्ट्रियों से सरकार को दो करोड़ के करीब आमदन होती है। खरड़ और जीरकपुर रियल एस्टेट सेक्टर के रूप में उभरे है। वहीं, दूसरी मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट के पूर्व प्रधान शलिंदर आनंद ने सरकार से मांग की है कि मोहाली स्थित गमाडा के ईओ दफ्तर में भी काम काज शुरू किया जाए। ताकि संपत्ति की खरीद फरोख्त का आरंभ बढ़िया तरीके से शुरू हो सके। है। उन्होंने कहा कि ईओ ऑफिस का काम पूरी तरह से बंद होने के कारण शहरी संपत्ति के जरूरी दस्तावेज नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि बिना दस्तावेजों से संपत्ति की खरीद फरोख्त का काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी शहरी संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के लिए गमाडा के ईओ से एनओसी हासिल की जाना जरूरी होती है। इसके अलावा ईओ से और भी कई तरह के काम पड़ते हैं। ऐसे में गमाडा के ईओ आफिस में काम खोजा जाए। उन्होंने कहा कि अगर पूरी क्षमता के साथ ही इसे चलाना संभव नहीं है तो पचास फीसदी कर्मचारियों के साथ इसे चालू किया जाए। ताकि पहले से पड़ रही मंदी की मार का सामना कर रहे प्रॉपर्टी कारोबार को नुकसान होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed