{"_id":"5ed6c0a48ebc3e906700c1c3","slug":"record-of-millions-of-rupee-tree-pruning-machine-running-in-controversies-disappears-from-corporation-office-mohali-news-pkl3769882154","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में चल रही लाखों रुपये की ट्री प्रूनिंग मशीन का रिकॉर्ड निगम दफ्तर से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में चल रही लाखों रुपये की ट्री प्रूनिंग मशीन का रिकॉर्ड निगम दफ्तर से गायब
विज्ञापन
मोहाली। शहर में सड़कों किनारे पेड़ों की प्रूनिंग करने के लिए नगर निगम की ओर से विदेश से खरीदी गई ट्री प्रूनिंग मशीन का मामला पहले ही विवादों में चल रहा था। अब इसके साथ एक और विवाद जुड़ गया है।
मंगलवार को पूर्व पार्षद और समाजसेवी कुलजीत सिंह बेदी की ओर से नगर निगम के कमिश्नर, स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव और डायरेक्टर को इस संबंध में लिखित शिकायत भेजी है। इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम दफ्तर से ट्री प्रूनिंग मशीन संबंधी रिकॉर्ड गायब हो चुका है। ऐेसे में इस मामले की जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही इस मामले के आरोपी लोगों पर बाकायदा एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
इसके साथ ही उन्होंने सरकार से ट्री प्रूनिंग मशीन के लिए खर्च की गई 89.50 लाखों रुपये की राशि ब्याज सहित वापस दिलवाने की मांग की है। अगर इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने अदालत की शरण लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
वहीं, निगम कमिश्नर कमल कुमार गर्ग ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आ गया है और उन्होंने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। तीन दिन में संबंधित विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अगर तय समय में अधिकारी रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी की ओर से लिखे गए पत्र में बताया गया है कि नगर निगम मोहाली ने जनवरी 2017 को ट्री प्रूनिंग मशीन खरीदने का फैसला लिया है। टेंडर लगाने के बाद एक कंपनी को 89.50 लाख रुपये की एडवांस पेमेंट कर दी गई। इसके बाद मशीन खरीद का मामला विवादों में घिरने के बाद पंजाब सरकार की तरफ से जांच करवाई गई थी। इसको लेकर कुछ अधिकारियों को चार्जशीट भी किया गया था। इसमें जांच के दौरान पंजाब सरकार ने मशीन खरीद मेें भारी खामियां सामने आने पर नगर निगम की तरफ से खर्च किए गए 89.50 लाख रुपये की रिकवरी करने के आदेश जारी किए। मशीन के टेंडर भी रद्द करने के आदेश जारी कर दिए गए। सरकार की तरफ से मशीन की खरीद संबंधी पाई गई खामियों की जांच के लिए रिटायर्ड एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज को पड़ताल सौंपी गई थी। इस पर जज ने 20 अक्टूबर, 2019 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें उन्होंने खरीद संबंधी त्रुटियों की पुष्टि की थी।
बेदी ने कहा कि अब नगर निगम मोहाली की ओर से की गई उपरोक्त मशीन वाली कंपनी को की गई एडवांस पेमेंट समेत ब्याज इस समय लगभग दो करोड़ रुपये बनती है। जो कि अभी तक वापस नहीं की गई। उन्होंने अपने पत्र में जिक्र किया है कि सूत्रों से पता चला है कि नगर निगम दफ्तर से ट्री प्रूनिंग मशीन की खरीद पड़ताल संबंधी जरूरी रिकॉर्ड निगम दफ्तर से गायब है। इस तरह नगर निगम को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मशीन संबंधी रिकॉर्ड निगम दफ्तर से गायब हो जाना बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के दो करोड़ रुपये वित्तीय नुकसान को देखते हुए यह फाइल तुरंत ट्रेस करवाई जाए। यदि फाइल के बारे में पता नहीं लगता है तो पुलिस केस दर्ज करवाया जाए।
करोड़ों की मशीन एक भी दिन नहीं हुई इस्तेमाल
मिली जानकारी के मुताबिक ट्री प्रूनिंग मशीन विदेश से मंगवाई गई थी। यह मशीन एक साथ कई तरह के काम करने में सक्षम थी। लेकिन जैसे ही मशीन शहर पहुंचने वाली थी। उससे पहले ही उस पर निकाय विभाग की नजर लग गई थी। निकाय विभाग की तरफ से इस संबंध में विजिलेंस जांच करवाई गई थी। इतना ही नहीं इसके बाद कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी। दूसरी तरफ यह मशीन एक भी दिन नगर निगम ने इस्तेमाल नहीं की थी। यह मशीन कंपनी के स्टोर में रह गई थी।
ट्री प्रूनिंग मशीन पर जमकर हुई राजनीति
नगर निगम मोहाली को मिलने वाली इस करोड़ों रुपये की ट्री प्रूनिंग मशीन को लेकर शहर में जमकर राजनीति हुई। इस मशीन को लेकर मेयर कुलवंत सिंह और मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू में जुबानी जंग भी लंबे समय तक चली। जब यह मशीन जांच के चलते इस्तेमाल नहीं हो पाई थी तो मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने दो ट्री प्रूनिंग मशीनें खरीदकर शहर को दी थी। जिनसे इलाके में पेड़ों की प्रूनिंग की गई थी। हालांकि निगम की हर मीटिंग में मेयर का यह कहना होता था कि अगर उनकी और से लाई गई मशीनें इस्तेमाल की जाती तो लोगों को काफी फायदा होता।