फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Recaptured after selling the property

Mohali News: प्रॉपर्टी बेचने के बाद फिर से किया कब्जा 4 लोग नामजद, 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 12 Sep 2024 06:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Recaptured after selling the property
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने शोरूम पर कब्जा करने के आरोप में 4 लोगों को नामजद कर करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 329(3), 324(4) व 62 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता हरी कृष्ण निवासी पंचकूला ने बताया कि उसने गोबिंद विहार बलटाना में एक शोरूम रेनू देवी निवासी खुराणा रोड, नानकपुरी कॉलोनी कैथल हरियाणा से खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री 18 अप्रैल को करवा ली थी और कब्जा भी ले लिया था। लेकिन अगले महीने उन्होंने दोबारा शो रूम पर कब्जा करने की कोशिश की। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी तो पुलिस के दखल के बाद उन्होंने लिखित में कब्जा दोबारा शिकायतकर्ता को दे दिया। इसके बाद फिर से 3 सितंबर को रेनू देवी, अरुण कुमार, अशोक कुमार और जोती मित्तल अपने साथ करीब 20 बंदे लेकर आए और दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की। शो रूम पर रखे केयर टेकर ने इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दी तो उन्होंने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के बाद चार लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed