फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Real brother had killed the younger brother in Derabassi

खुलासा : सगे भाई ने ही चाकू से की थी छोटे भाई की हत्या, घर पर खर्चा भेजने के लिए हुआ था झगड़ा

Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Real brother had killed the younger brother in Derabassi
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। शहर के नजदीकी गांव बेहड़ा के एक मीट प्लांट में काम करने वाले युवक का हत्यारा उसका सगा बड़ा भाई ही निकला। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात ही हिरासत में ले लिया था। उसने पुलिस की पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल ली है और हत्या करने में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मीट प्लांट में काम करने वाले 20 वर्षीय रिजवान का संदिग्ध हालात में कत्ल हो गया था। उसके साथ काम करने वाला और उसी के साथ गांव बेहड़ा के एक क्वार्टर में रहने वाला उसका 28 वर्षीय बड़ा भाई सलमान कल शाम अपने घायल भाई को थ्री-व्हीलर में एक निजी अस्पताल में लेकर आया था। यहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। उसके पेट से काफी खून बह रहा था। इसके बाद आरोपी सलमान उसको किसी अन्य अस्पताल में ले जाने का बहाना बनाकर वहां से उसको लेकर आ गया था।
विज्ञापन

डेराबस्सी थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक रिजवान का अपने बड़े भाई सलमान के साथ घर खर्च के लिए पैसे भेजने को लेकर झगड़ा रहता था। शुक्रवार को दोनों ने शराब पी हुई थी। इसी दौरान उनका फिर से इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आपस में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान बड़े भाई सलमान ने गुस्से में रिजवान के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आरोपी सलमान अपने छोटे भाई के शव को गांव बेहड़ा में लावारिस जगह पर फेंककर फरार होने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने हाईवे किनारे एक ढाबे से उसे गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस की पूछताछ में उसने अपरे छोटे भाई की हत्या की बात कबूल ली है। पुलिस सलमान को आज अदालत में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक दोनों भाई उत्तर प्रदेश में मेरठ के पास हापुड़ शहर के रहने वाले हैं। हत्या का आरोपी सलमान शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी हापुड़ रहती है। आरोपी सलमान और उसका छोटा भाई रिजवान पिछले पांच साल से उक्त मीट प्लांट में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed