{"_id":"6444444fc5f09327e2021c88","slug":"ravi-was-cremated-with-tearful-eyes-in-laldu-mohali-news-c-16-1-121762-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लालड़ू में गमगीन आंखों से रवि का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लालड़ू में गमगीन आंखों से रवि का किया अंतिम संस्कार
Sun, 23 Apr 2023 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
लालड़ू में गमगीन आंखों से रवि का किया अंतिम संस्कार
गांव जोला कलां में सीवरेज की सफाई के दौरान गैस चढ़ने से हुई थी मौत, दूसरे पीड़ित की हालत स्थिर
पुलिस ने मृतक की मां और भाई के बयान पर की धारा-174 की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। गांव जोला कलां में सीवरेज की सफाई करते समय जहरीली गैस चढ़ने से मृतक रवि कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को गांव के ही श्मशान घाट में किया गया। पुलिस ने मृतक की मां और भाई के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं, दूसरे पीड़ित गुरप्रीत का उपचार सोहाना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
शुक्रवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में रवि की मौत से गांव में मातम का माहौल है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने रोते हुए कहा कि जिस बेटे के माथे पर सेहरा सजना था। वह इस प्रकार छोड़कर चला जाएगा, कुछ पता नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रवि अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत होने के बाद घर का बोझ रवि के ही कंधों पर था। वह इधर-उधर मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
हंडेसरा पुलिस के जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक रवि कुमार की मां जरनैल कौर और भाई हरबदल सिंह निवासी जोला कलां ने पुलिस को बयान में कहा कि रवि गांव में ही सीवरेज की सफाई के काम में लगा हुआ था। जैसे ही वह सफाई के लिए सीवरेज में नीचे गया तो जहरीली गैस चढ़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।