फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ration Serviced, 80 poor families in derabassi

सेवा भारती ने बांटा 80 गरीब परिवारों को राशन

Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी Updated Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
ration Serviced, 80 poor families in derabassi
foods to keep young - फोटो : getty images
सेवा भारती डेराबस्सी ने बेसहारा परिवारों के लिए मासिक राशन वितरण समारोह में खूनदान शिविर का आयोजन  किया। यह आयोजन एसएस जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। समारोह का शुभारंभ विशेष अतिथि विजय जिंदल ने किया जबकि केंद्रीय सेहत मंत्री के ओएसडी डॉ. वरिंदर गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि आयोजकों के साथ राशन बांटने की रस्म अदा की।
विज्ञापन



शहर व आसपास के 80 जरूरतमंद गरीब परिवारों ने इसका लाभ उठाया।
डॉ. वरिंदर गर्ग ने कहा कि गरीब लाभार्थियों के लिए सेवा भारती हर संभव मदद कर रही है। सेवा भारती का काम केवल नियमित तौर पर गरीब परिवारों को महीने का राशन बांटने तक सीमित नहीं रहा। संस्था गरीब लड़कियों को मुफ्त प्रशिक्षण के लिए सिलाई सेंटर चला रही है, वहीं अव्वल रहने वाली छात्राओं को हर साल मुफ्त सिलाई मशीनें भी बांटती आ रही है। सेवा भारती के प्रधान वेदप्रकाश शर्मा, महासचिव बलदेव गुप्ता, वित्त सचिव डॉ राजीव गुप्ता व अमित बिंदल ने बताया कि संस्था की ओर से डेराबस्सी सिविल अस्पताल में एक दशक से मुफ्त चाय नाश्ते की सेवा की जा रही है। राकेश महेंद्रू के अनुसार 70 से अधिक यूनिट रक्त डॉ. अनीता की अगुवाई में पीजीआई से आई टीम ने एकत्रित किए। इस मौके डेराबस्सी नगर प्रधान भूपिंदर सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश गांधी व कांग्रेसी नेता मनप्रीत डॉली भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed