फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rape under the pretext of marriage: FIRs filed in two separate cases, accused flee

Mohali News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज, आरोपी भागे

Thu, 05 Feb 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rape under the pretext of marriage: FIRs filed in two separate cases, accused flee
मोहाली। जिले में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं, लेकिन दोनों मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहला मामला पुलिस थाना जीरकपुर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार रोहित कुमार निवासी पठानकोट ने अपने एक साथी की मदद से 26 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता पंचकूला की रहने वाली है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी काफी समय से उसे शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। बाद में युवती ने जब शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया और उससे संपर्क तोड़ लिया। मामले में थाना जीरकपुर में रोहित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला मोहाली के फेज-11 थाना क्षेत्र का है। यहां 1 फरवरी को गुरविंदर सिंह निवासी फेज-11 मोहाली पर 32 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गुरविंदर सिंह ने उसके साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़े और दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर थाना फेज-11 मोहाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस केस में भी पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed