{"_id":"6ad920f4a1308a2c680c1080","slug":"a-web-of-wires-in-the-vip-road-market-cables-hanging-all-the-way-down-to-the-road-mohali-news-c-71-1-mli1017-148227-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वीआईपी रोड की मार्केट में तारों का जाल, सड़क तक लटक रहीं केबलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वीआईपी रोड की मार्केट में तारों का जाल, सड़क तक लटक रहीं केबलें
विज्ञापन
2023 में करंट लगने से हुई थी युवक की मौत, बाजार जाने वाले लोग होते हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। वीआईपी रोड की मार्केटों में बिजली और स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर तारों के बड़े-बड़े गुच्छे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पेंटा होम से स्काईलार्क सोसाइटी तक सड़क किनारे लगे खंभों पर तारों का जाल फैला हुआ है। कई जगह तारें नीचे सड़क तक लटक रही हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी इन तारों से बचकर निकलना पड़ता है। वीआईपी रोड पर यह समस्या किसी एक स्थान तक सीमित नहीं है। बाजार के अलग-अलग हिस्सों में बिजली और स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर बेतरतीब ढंग से तारें लटकी हुई हैं। कहीं तारों के बड़े गुच्छे दिखाई देते हैं तो कहीं केबलें सड़क के करीब तक पहुंच रही हैं। इससे बाजार की सूरत बिगड़ रही है। साथ ही लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी
मिल्टन टावर सोसाइटी के सामने स्थित मार्केट में भी खंभों पर लटकती तारों के कारण लोगों को परेशानी होती है। दुकानों तक पहुंचने के दौरान राहगीरों को नीचे लटक रही तारों से बचकर निकलना पड़ता है। बाजार में पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही के बीच ये तारें परेशानी बढ़ा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों को तारों को व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों और राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न हो।
2023 में करंट लगने से हुई थी युवक की मौत
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में बरसात के दौरान वीआईपी रोड पर पानी भरने के बीच खंभों के पास करंट फैलने की घटना हुई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से एक युवक तारों के पास गिर गया था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद बिजली विभाग ने कुछ समय तक मौके पर निगरानी बढ़ाई थी। इसके बावजूद अब एक बार फिर खंभों पर तारों के गुच्छे और सड़क तक लटकती केबलें दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की मौत के बाद उसका परिवार गहरे सदमे में था और वीआईपी रोड स्थित अपना मकान बेचकर नोएडा चला गया। लोगों का कहना है कि हादसे से सबक लेते हुए तारों को व्यवस्थित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।
बिजली की तारों में करंट आने से जिस युवक की मौत हुई थी, उसका परिवार मेरे अच्छे परिचितों में था। इकलौते जवान बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया। बाद में परिवार वीआईपी रोड स्थित अपना मकान बेचकर हमेशा के लिए यहां से चला गया और नोएडा में रहने लगा। - नवीन सांगवान, वीआईपी रोड
वीआईपी रोड पर तारों का जाल फैला होने से बाजार में आने-जाने में परेशानी होती है। कई जगह तारें नीचे तक लटक रही हैं। लोगों को इनसे बचकर निकलना पड़ता है। संबंधित विभागों को तारों को व्यवस्थित करवाना चाहिए। - रजत, निवासी वीआईपी रोड
वीआईपी रोड पर स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर दूसरी कंपनियों की तारें लगी हैं तो संबंधित कंपनियों को सूचित कर इन्हें हटाने के लिए कहा जाएगा। यदि कंपनियां तारें नहीं हटाती हैं तो उनकी तारें कटवा दी जाएंगी। - परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर