{"_id":"6ad92132f3d109075206cf69","slug":"bedi-strongly-opposes-reduction-in-mohali-road-width-mohali-news-c-71-1-spkl1025-148191-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली सड़क चौड़ाई घटाने पर बेदी का कड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली सड़क चौड़ाई घटाने पर बेदी का कड़ा विरोध
विज्ञापन
मोहाली। शहर के मास्टर प्लान में सड़कों की चौड़ाई कम करने के प्रस्तावित बदलाव का पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव तत्काल वापस लेने की मांग की।
बेदी ने चेतावनी दी कि फैसला वापस न लेने पर वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गमाडा 200 वर्ग गज तक के प्लॉट वाले इलाकों में 40 फुट चौड़ी सड़कों को 30 फुट करने पर विचार कर रहा है। इसी तरह, सेक्टरों को बांटने वाली 200 फुट चौड़ी सड़कों को 120 फुट और कुछ क्षेत्रों में 80 फुट तक सीमित करने का प्रस्ताव है। सड़कें संकरी करने से आने वाले वर्षों में यातायात व्यवस्था पर और दबाव पड़ेगा। बेदी ने विशेषज्ञों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और शहरवासियों से राय लेने की भी मांग की।