फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ramuwalia's daughter joins BJP, former union minister announced to end the relationship

रामूवालिया की बेटी ने ज्वाइन की भाजपा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया रिश्ते खत्म करने का एलान

Tue, 03 Aug 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ramuwalia's daughter joins BJP, former union minister announced to end the relationship
मोहाली। पूर्व केंद्रीय बलवंत सिंह रामूवालिया की बेटी एवं जिला योजना कमेटी की पूर्व चेयरमैन अमनजोत कौर रामूवालिया ने सोमवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। बेटी के इस फैसले से बलवंत सिंह रामूवालिया काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने ऐसा कर उनके परिवार की पीठ में छुरा घोंपा है। वह बेटी को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने बेटी से संबंध तोड़ने का एलान किया है। रामूवालिया ने बताया कि गत कुछ समय से अपने गांव आए हुए थे और अपनी जमीन की देखभाल कर रहे थे। उन्हें अमनजोत कौर के भाजपा में शामिल होने पता नहीं चल पाया। वह सारी उम्र आरएसएस व जनसंघ के विरोधी रहे हैं। बंगाल के चुनाव में उन्होंने 12 दिन प्रचार किया था। भाजपा को वहां पर हार मिली थी। उन्होंने बताया कि अब भाजपा यूपी चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है। ऐसे में राजनेताओं के परिवारों में फूट डाली जा रही है। अमनजोत कौर का विवाह 1985 में किया था। अब तक वह अपनी बेटी की हर संभव मदद करते रहे हैं। लेकिन अमनजोत कौर के भाजपा में शामिल होने के बाद संबंध तोड़ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed