फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Darkness at Mohali intersection; risk of accidents increases

Mohali News: मोहाली में चौराहे पर अंधेरा, हादसे का खतरा बढ़ा

Thu, 10 Sep 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Darkness at Mohali intersection; risk of accidents increases
मोहाली। खरड़-बनूड़ रोड पर सेक्टर-104 और 105 के चौराहे पर लगी हाईमास्ट एलईडी लाइट लंबे समय से बंद है। इससे रात में दृश्यता कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन




ईमार सेक्टर-108 मोहाली की रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने संबंधित विभागों से लाइट जल्द चालू करने की मांग की है। सोसाइटी के अध्यक्ष अजय पाल संधू और महासचिव पीएल गर्ग ने इस संबंध में पहले एनएचएआई से संपर्क किया था। एनएचएआई ने बताया कि सड़क और हाईमास्ट पंजाब सरकार के पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर विभाग को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। इसके बाद सोसाइटी ने पीडब्ल्यूडी से संपर्क किया। विभाग ने हाईमास्ट चालू करने के लिए रखरखाव का अनुमान तैयार कर मंजूरी समेत कुछ औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही।
विज्ञापन




बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण

सोसाइटी के अनुसार, हाईमास्ट की बिजली आपूर्ति पीएसपीसीएल ने काट दी थी। इसका कारण एनएचएआई द्वारा बिजली बिल का भुगतान न करना बताया गया है। इस वजह से यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed