फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ramayra won the Under-11 girls' singles competition, while Rudransh Sharma won the boys' singles competition.

Mohali News: अंडर-11 लड़कियों के सिंगल मुकाबलों में रमायरा, लड़कों में रूद्रांश शर्मा रहे विजेता

Wed, 15 Oct 2025 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ramayra won the Under-11 girls' singles competition, while Rudransh Sharma won the boys' singles competition.
मोहाली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (एमडीबीए) की ओर से सेक्टर 78 के खेल स्टेडियम में दो दिवसीय सब-जूनियर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप के समापन समारोह में समाजसेविका व अमेय फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन आभा बंसल मुख्य मेहमान थीं। उन्होंने चैंपियनशिप में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के महासचिव परमिंदर शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान अंडर 11 लड़कियों के सिंगल मुकाबलों में रमायरा और लड़कों में रूद्रांश शर्मा ने जीत हासिल की। इसी तरह अंडर 13 लड़कियों में औनिका दुग्गल व लड़कों में शौर्य कौशल, अंडर 15 में औनिका दुग्गल और लड़कों में साहिबजीत सिंह सैनी विजेता बने। डबल मुकाबले अंडर 11 लड़कों में अरव बैंस व स्वरांश, अंडर 11 में आयुषमन मोंगा व हरकंवर सिंह ने जीत प्राप्त की। अंडर 15 लड़कियों के डबल मुकाबलों में अनाहिता व औनिका दुग्गल और अंडर 17 में कवन व भवलीन कौर विजेता रहीं। अंडर 15 लड़कों के डबल में मनन राणा व साहिबजीत सिंह सैनी, अंडर 17 में प्रभअसीस सिंह व प्रथम ने जीत प्राप्त की। मिक्स डबल अंडर 15 में शौर्य व कनक यादव और अंडर 17 में जोतप्रकाश कौर व प्रभअसीस ने जीत हासिल की। इस मौके उद्योगपति सुनील बंसल, जिला खेल अधिकारी रूपेश बेगरा को एसोसिएशन की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed