फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rain water will be drained out of the city with the expenditure of Rs. 200 crores

Mohali News: दो सौ करोड़ से होगी शहर से बारिश के पानी की निकासी

Tue, 13 May 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Rain water will be drained out of the city with the expenditure of Rs. 200 crores
वित्त कमेटी की बैठक में पदा​धिकारी। संवाद 
मोहाली। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की मीटिंग सोमवार को मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू की प्रधानगी में हुई। इसमें शहर में हर साल बारिश की पानी की निकासी को लेकर आ रही समस्या के समाधान पर विचार किया गया। साथ ही 12 करोड़ रुपये के नए कार्यों के लिए अनुमान पारित किए गए हैं, जबकि 13 करोड़ रुपये के कार्यों के लिए वर्क आर्डर जारी किए गए। मीटिंग के दौरान मेयर ने कहा कि शहर में बरसाती पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए करीब दो सौ करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके बाद शहर में यह समस्या पक्के तौर पर हल हो जाएगी। इस समस्या के हल के लिए नगर निगम की ओर से एक सर्वे करवाया गया था, जिसमें इस कार्य पर 200 करोड़ रुपये खर्च होने की बात सामने आई है। नगर निगम की तरफ से इस समस्या के हल के लिए पंजाब सरकार को पत्र लिखा जा रहा है ताकि सरकार यह राशि उपलब्ध कराए। मोहाली में बारिश के पानी की निकासी और पाइपों की सफाई के लिए चार जोन बनाए गए हैं। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

बिना भेदभाव के होंगे हर वार्ड में विकास कार्य
मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि पूरे शहर के हर वार्ड के विकास कार्य जरूरत के अनुसार करवाए जा रहे हैं। इन कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करे। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed