फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rain spoiled household items, roads were washed away

Mohali News: बारिश ने खराब कर दिया घर का सामान, सड़कें उखड़ीं

Mon, 12 Aug 2024 06:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Rain spoiled household items, roads were washed away
नुकसान से प्रभावित लोगों ने कहा, व्यवस्था ठीक नहीं कर रहा निगम
विज्ञापन

पंप नहीं आए काम, निगम बोला- बारिश ज्यादा होने से हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ढाई घंटे की बारिश ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। ढाई घंटे की बारिश के दौरान मोहाली में काफी ज्यादा नुकसान हुआ। कई जगह से सड़कें उखड़ गईं तो कई घरो में पानी घुसने से उनका सारा सामान खराब हो गया। मोहाली में फेज 4 एचएम मकानों के रेजिडेंट्स ने घर में पानी घुसने से हुए नुकसान को लेकर कोर्ट में जाने का फैसला कर लिया है।
मोहाली के लोगों का कहना है कि रोड गली के न साफ होने के कारण ही यह हुआ। कुछ रेजिडेंट्स के अनुसार जलभराव होने के कारण गाड़ियां भी खराब हो गईं। मोहाली में जो पानी जमा हुआ वह सुबह तक निकला। फेज-11 में तो काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से रोड गलियों की सफाई समय पर न कराए जाने का नतीजा साफ दिखाई दे रहा था। सोमवार को इस मामले को लेकर मीटिंग भी गई। होती रही। लेकिन इसमें साफ सफाई का काम फिर भी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेज 11 में लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया था। जिसके बाद रोष में आए लोगों ने सड़क में जाम लगाया। जाम लगाने के बाद निगम के अधिकारियों ने मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाकर पानी की निकासी की। इसको लेकर सोमवार को फेज 11 के निवासियों के साथ एसडीएम ने मीटिंग की। मीटिंग में निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। फेज 11 निवासी संजीव जोशी ने कहा कि पिछले करीब तीस सालों से पानी की निकासी को लेकर स्थानीय निवासी परेशान है।
यह समस्या वर्ष 2019 से ज्यादा है। निगम की ओर से करोड़ों रुपये का फंड जारी करके पानी की निकासी के हल के लिए कार्रवाई की गई थी। अब उनको यह पता नहीं लग रहा है कि आखिर अगर करोड़ रुपये खर्च कहां कर दिए गए। ऐसे में पानी की निकासी क्यों नहीं हो रही है।
पंप लगाकर खानापूति की गई है जिस कारण लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मीटिंग के दौरान निगम के अधिकारियों ने यह कह कर पल्ला झाड़ दिया कि बारिश काफी ज्यादा हुई है। इस कारण परेशानी आई है।

उधर, फेज 4 एचएम मकानों की रेजिडेंट सोसाइटी ने भी नगर निगम के खिलाफ पानी की निकासी को लेकर कोर्ट जाने का फैसला कर लिया है। एचएम मकानों में आए पानी से काफी नुकसान हो गया है। फेज 1 में एचएम मकानों में भी आए बारिश के पानी से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed