फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Railway and PWD officials conducted a survey and assessment of the land for the Dhakoli railway crossing overbridge

Mohali News: ढकोली रेलवे फाटक ओवरब्रिज की जमीन का रेलवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सर्वे कर किया आकलन

Wed, 15 Jul 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Railway and PWD officials conducted a survey and assessment of the land for the Dhakoli railway crossing overbridge
जीरकपुर। ढकोली रेलवे फाटक पर वर्षों से लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे ने प्रस्तावित 800 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए विस्तृत तकनीकी सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

यह परियोजना लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। दिल्ली से आए वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कमल किशोर के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों की टीम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ स्थल का आकलन किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रस्तावित ओवरब्रिज की व्यवहार्यता जांची और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू होगी। सर्वे में जीरकपुर की ओर पर्याप्त जगह मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पीरमुछल्ला की तरफ सीमित स्थान के कारण डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। यातायात को सुचारु बनाने के लिए एमएस एनक्लेव से आने वाले वाहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली के समीप से फ्लाईओवर पर चढ़ाने की योजना है। ढकोली की दिशा में जाने वाले वाहनों के लिए यू-टर्न की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
सर्वे के दौरान आठ बार बंद हुआ फाटक: स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 50 ट्रेनों के आवागमन के कारण ढकोली फाटक पर दिनभर जाम लगा रहता है। यह जाम वर्षों से क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सर्वे के दौरान रेलवे फाटक आठ बार बंद हुआ, जिससे टीम को भी काम रोकना पड़ा। केंद्र सरकार की अम्ब्रेला योजना के तहत बनने वाला यह ओवरब्रिज क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत माना जा रहा है।

यूनिफाइड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सर्वे का स्वागत किया। सतीश शर्मा, विनोद शर्मा, मुकेश सैनी और केआर शर्मा ने परियोजना के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जताई। हालांकि, उन्होंने मौके पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित की इतनी महत्वपूर्ण परियोजना में सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed