फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Raids on Shops Selling Health Supplements and Manufacturing Units in Mohali

सख्ती: हेल्थ सप्लीमेंट बेचने वाली दुकानों और उत्पादक इकाईयों पर दबिश, सेहत विभाग और एफएसएसएआई ने की कार्रवाई

Fri, 17 Sep 2021 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Sep 2021 04:02 PM IST
सार

टीम ने कहा कि फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन घटिया व गुमराह करने वाले ब्रांड हेल्थ सप्लीमेंट के उत्पादों व बिक्री को लेकर पूरी तरह चौकस है। घटिया सप्लीमेंट बनाने वाली कंपनियां व बेचने वाले दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन
Raids on Shops Selling Health Supplements and Manufacturing Units in Mohali
मोहाली में सेहत विभाग ने दी दबिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली सेहत विभाग के सीनियर अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को हेल्थ सप्लीमेंट बेचने वाली दुकानों और उत्पादन करने वाली इकाईयों में शिकंजा कसते हुए छापेमारी की। जांच टीम में दिल्ली से पहुंचे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई ) के ज्वाइंट डायरेक्टर बी आचार्य भी शामिल थे। इस दौरान एक उत्पादन इकाई से कैंडीजैड की दस हजार गोलियां जब्त की गईं। यह गोलियां खुराक सुरक्षा कानून के नियमों के मुताबिक नहीं थी। इसी तरह डैमसी-500 गोली भी नियमों के मुताबिक नहीं थी। इस पर कंपनी को बाजार से यह गोली वापस लेने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को छापेमारी में एफएसएसएआई के पंजाब समेत कई राज्यों के इंचार्ज बी आचार्य, डीएचओ डॉ. सुभाष कुमार और फूड सेफ्टी अफसर रवि नंदन गोयल भी शामिल थे। डॉ. आचार्य ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक उत्पादन इकाई से कैंडीजैड की दस हजार गोलियां जब्त की गई। यह गोलियां खुराक सुरक्षा कानून के नियमों के मुताबिक नहीं थी। इसी तरह डैमसी-500 गोली भी नियमों के मुताबिक नहीं थी। इस पर कंपनी को बाजार से यह गोली वापस लेने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि डैमसी-500 की तलाश में अन्य स्थानों की भी चेकिंग की गई। कुराली की एक फैक्टरी की भी जांच की गई। कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। क्योंकि वहां के सप्लीमेंट नियमों के मुताबिक नहीं थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन घटिया व गुमराह करने वाले ब्रांड हेल्थ सप्लीमेंट के उत्पादों व बिक्री को लेकर पूरी तरह चौकस है। घटिया सप्लीमेंट बनाने वाली कंपनियां व बेचने वाले दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिन फैक्टरियों से यह गोलियां मिली हैं, उन कंपनियों को बाजार में उतारी सारी गोलियां वापस लाने और ऐसी गोलियां न बेचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड सप्लीमेंट बनाने वालों को यह मानक भी करने होंगे पूरे
आचार्य ने बताया कि हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली सारी कंपनियों के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। अगर उनके पास राज्य का लाइसेंस है तो उन्हें यह लाइसेंस केंद्रीय लाइसेंस में तबदील करवाने की जरूरत है। इसके लिए एफएसएसएआई के पोर्टल पर अप्लाई किया सकता है। इस प्रक्रिया में कंपनी का लाइसेंस नंबर पहले वाला ही रहेगा। उन्होंने बताया कि हेल्थ सप्लीमेंट बनाने व बचने वाले सारे फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को कहा कि वह अपने लेबलों को लेवलिंग नियमों के अनुसार बनाएं। ताकि वह अपने खिलाफ दोबारा ऐसी कार्रवाई से बच पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed