फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Question on cleanliness, Powercom department dumps garbage in the open

Mohali News: सफाई पर सवाल, पॉवरकाम विभाग खुले में डालता है कूड़ा

Sun, 03 Aug 2025 11:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Question on cleanliness, Powercom department dumps garbage in the open
जीरकपुर। शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर सफाई की रैंकिंग पर सवाल उठा रहे हैं। सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह है कि सरकारी कार्यालय ही इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। पटियाला लाइट के नजदीक वार्ड नंबर-30 बिजली बोर्ड के दफ्तर की दीवार के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) मेरा वार्ड मेरी शान का स्लोगन लिखा गया है। हैरानी की बात है कि इससे पास ही पॉवरकाम विभाग के दफ्तर का सारा कूड़ा डाला जाता है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को यहां कूड़ा गिराने से मना भी किया था। लेकिन उन पर इस बात का कोई असर नही। आसपास रहने वाले नरेश कुमार, कमल कुमार, रेखा रानी, सुखजिंदर सिंह, सर्वजीत कौर, मनदीप सिंह, बलबीर सिंह का कहना है कि एक-डेढ़ साल से सारा कूड़ा दफ्तर का स्टॉफ यहीं गिराता है। पहले दफ्तर में कूड़ा उठाने के लिए एक स्पेशल व्यक्ति रखा हुआ था जो पिछले एक साल से यहां काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

स्टॉफ के लोग आलस कर रोजाना निकलने वाला कूड़ा यहीं गिराकर शहर को गंदा कर रहे हैं। बता दें कि स्वच्छता अभियान में जीरकपुर नगर परिषद की रैंकिंग पंजाब में 26 और भारत में 255 नंबर है। शहर में ऐसे छोटे-छोटे कई पॉइंट हैं जो लोगों ने खुद बनाए हैं। हरेक वार्ड के आसपास लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने कूड़ा कलेक्शन प्वाॅइंट बनाया हुआ है। लोग इतने आलसी हैं कि कूड़ा कलेक्शन प्वाॅइंट तक जाने की बजाय जहां खाली जगह देखते हैं वहीं कूड़ा गिरा देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कल टीम भेजकर चेक करवा लेते हैं। यदि पॉवरकॉम विभाग का कूड़ा है तो उनको आगे से यहां कूड़ा ना डालने के लिए बोला जाएगा। यदि फिर भी कूड़ा डाला गया तो चालान भी किया जाएगा। एक बार हम अपनी टीम लगाकर वहां से कूड़ा हटा देंगे। - रंजीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed