फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Purse and bag stolen by breaking glass of two cars, case registered

Mohali News: दो कारों का शीशा तोड़कर पर्स व बैग चोरी, केस दर्ज

Mon, 28 Aug 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Purse and bag stolen by breaking glass of two cars, case registered
मोहाली। फेज-5 स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर से दो कारों का शीशा तोड़कर उसमें रखे पर्स और बैग चोरी हो गए। फेज-1 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कुलबीर सिंह वासी पीतमपुरा दिल्ली ने पुलिस काे बताया कि 20 अगस्त को वह पत्नी के साथ कार में दोस्त कुलदीप सिंह की पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए मोहाली आया था। अंतिम संस्कार के बाद सब माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब फेज-5 गए। उसने कार गुरुद्वारा साहिब के पास सड़क पर खड़ी की थी। माथा टेकने के बाद जब वह वापस आए तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था और कार में से उसकी पत्नी का पर्स गायब था जिसमें जरूरी कागजात और सात हजार रुपये थे। उसी दिन उसके दोस्त भूपिंदर सिंह नागर की कार का भी शीशा तोड़कर उसमें से बैग चोरी हो गया जिसमें कपड़े और जरूरी सामान था। इसके बाद उन्होंने आसपास आरोपी की तलाश की लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed