{"_id":"699628d1b47c0a4ca7015ae1","slug":"puppies-at-a-dog-shelter-were-poisoned-with-laddus-killing-five-and-sending-several-to-mohali-mohali-news-c-71-1-mli1016-139304-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डॉग शेल्टर में पिल्लों को लड्डू में दिया जहर, पांच की मौत, कई मोहाली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डॉग शेल्टर में पिल्लों को लड्डू में दिया जहर, पांच की मौत, कई मोहाली रेफर
विज्ञापन
पिल्लों का इलाज करती टीम
शेल्टर में कुल 42 कुत्ते रखे गए थे, 20 को गोद दिया जा चुका था, सामाजिक संस्था भी जुटी इलाज में
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। जीरकपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लोहगढ़ स्थित सिगमा सिटी चौक के पास स्थित शर्मा एस्टेट सोसाइटी के पास खाली प्लॉट में चल रहे निजी डॉग शेल्टर में नन्हे पिल्लों को लड्डू में जहर मिलाकर खिलाने का मामला आया है। इस अमानवीय कृत्य में अब तक 5 पिल्लों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत में कुछ पिल्लों को एंबुलेंस में मोहाली में रेफर किया गया है। शेल्टर संचालक सुखराज ने बताया कि शेल्टर में कुल 42 कुत्ते रखे गए थे, जिनमें से 20 को पहले ही गोद दिया जा चुका था। शेल्टर में मौजूद 22 पिल्लों को किसी अज्ञात ने लड्डुओं में जहर मिलाकर खिला दिया। कुछ ही देर में पिल्लों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे तड़पने लगे जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। शेल्टर संचालक के अनुसार जैसे ही घटना का पता चला तुरंत विभागों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पशु कल्याण संस्था रब दे जीव की टीम तुरंत पहुंची। घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि यह किसी सनकी मानसिकता वाले व्यक्ति की हरकत प्रतीत होती है। उनका कहना है कि इस तरह की हैवानियत भरा कृत्य कोई सामान्य इंसान नहीं कर सकता। मासूम बेजुबानों को जहर देना दर्शाता है कि आरोपी में दया जैसी कोई भावना नहीं है। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब सवा घंटे तक नहीं पहुंची जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना इंसानियत की संवेदनाओं पर गहरा आघात है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।
एनजीओ (रब दे जीव) ने लोगों की मदद से वहीं एक अस्थायी उपचार की व्यवस्था भी की है जहां कुछ बीमार पिल्लों का इलाज किया जा रहा है। इलाज के दौरान पिल्लों को एंटीबायोटिक, पेन किलर और अन्य जरूरी जीवनरक्षक दवाएं मुहैया करवाई गईं हैं। कई घंटों तक स्वयंसेवक पिल्लों की देखरेख में जुटे रहे। एनजीओ (रब दे जीव) के सदस्यों ने बताया कि मौत से जूझ रहे पिल्लों को मोहाली के वेटरनरी अस्पताल में रेफर किया गया है।
कोट
मामले की शिकायत आई। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है।
-जसंवत सिंह, जांच अधिकारी