फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab was attacked countless times, but brave sons have protected the country

अनगिनत बार पंजाब पर हमले हुए, लेकिन वीर सपूतों ने की है देश की रक्षा

Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab was attacked countless times, but brave sons have protected the country
मोहाली। फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समागम करवाया गया। इसमें राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बढ़िया काम करने वाली हस्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों से संविधान के मूल सिद्धांतों का पालन करने की शपथ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों को कायम रखने से ही देश आगे बढ़ सकता है। राष्ट्र निर्माण में पंजाब का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। अनगिनत बार पंजाब आक्रमणकारियों से आहत हुआ, लेकिन हर बार पंजाब के वीर सपूतों ने देश की रक्षा की है। इसलिए पूरा देश पंजाब के लोहे पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी, संतों और पैगम्बरों की भूमि है। यह लाला लाजपत राय, सरदार भगत सिंह और सुखदेव जैसे वीरों की भूमि है। इसलिए, संविधान के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। क्योंकि हमारा कोई भी कार्य ऐसा नहीं होना चाहिए, जिससे कि इन महान व्यक्तियों का अपमान हो।
विज्ञापन

हमारी मेहनत से देश ऊंचाईयों पर पहुंचेगा
राज्यपाल ने कहा कि देश जब 2047 में अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा, तो वह किस ऊंचाई पर होगा, यह आज की हमारी मेहनत और हमारे निर्णयों को निर्धारित करेगा। एक नए भारत के लिए चल रहे प्रयासों के बीच, यह समय है कि हम सभी 2047 के भारत के लिए नई अवधारणाओं पर काम करना शुरू करें। उन्होंने कहा कि भारत की 2047 की भव्य इमारत उस नींव पर खड़ी होगी जिसे हम आज बनाएंगे। राज्यपाल ने राज्य में स्वतंत्रता के अमृत महा उत्सव मनाने के लिए विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हमें ‘विरासत भी’ ‘विकास भी’ के मंत्र को अपनाकर प्रगति पथ पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें यह स्वीकार करना होगा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं। हमारे कल्याणकारी राज्य को चलाने में अनेक कठिनाइयां आती हैं। हमें देश की सीमाओं पर भी सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए हमें मिलकर हर चुनौती से पार पाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में लोगों ने बहादुरी से किया काम
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देशवासियों ने पिछले दो साल में कोविड महामारी के बीच बहादुरी से काम किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने महामारी से जंग लड़ी, आर्थिक चुनौतियों का सामना किया। किसानों, मजदूरों, औद्योगिक श्रमिकों पर कठिनाइयों का पहाड़ टूटा लेकिन किसी ने हार नहीं मानी, यही हमारी विशेषता है। उन्होंने कोविड के टीकाकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड की लड़ाई में यह हमारा हथियार होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है और हमें इसके बारे में पता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed