{"_id":"61583ad78ebc3e17554df90a","slug":"punjab-transport-department-will-issue-864-route-permits-and-7500-mini-bus-routes-permits","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: 864 रूट परमिट और 7500 मिनी बस रूट परमिट जारी करेगी पंजाब सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला: 864 रूट परमिट और 7500 मिनी बस रूट परमिट जारी करेगी पंजाब सरकार
Sat, 02 Oct 2021 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 02 Oct 2021 04:26 PM IST
सार
सभी रूट परमिटों का विज्ञापन सभी प्रमुख समाचार पत्रों में 6 सितंबर को दिया गया था। इसमें 7 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब भर के सभी महाप्रबंधकों को यह जानकारी सभी युवाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मोहाली में प्रेस कांफ्रेंस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में घर घर रोजगार देने के वायदे को सच करने में आखिर राज्य सरकार जुट गई है। इसी कड़ी में जहां विभिन्न विभागों में भरती प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, अब पंजाब परिवहन विभाग ग्रामीण सड़कों, प्रांतीय और जिला सड़कों पर 864 रूट परमिट व 7500 मिनी बस मार्गों पर परमिट जारी करेगा। इससे जहां सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं, लोगों का सफर भी आसान होगा। सरकार को भी इससे फायदा होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब: रेल ट्रैक पर धरना देने वाले किसानों पर दर्ज केस होंगे वापस, सीएम चन्नी ने दिए आदेश
विज्ञापन
यह खुलासा शनिवार को चंडीगढ़ डिपो पंजाब रोडवेज के महाप्रबंधक और पठानकोट डिपो के महाप्रबंधक कर्ण सिंह कलेर ने किया। मोहाली फेज-चार स्थित मोहाली प्रेस क्लब में आयोजित कांफ्रेंस में दर्शन सिंह गिल, नवांशहर के गुरसेवक सिंह राज्यपाल, नंगल डिपो के जसबीर सिंह, नवांशहर के जीएम राजीव दत्ता ने बताया कि पंजाब सरकार मुख्य सड़कों पर 864 रूट परमिट जारी कर रही है। जिनमें से 502 नेशनल रोड पर, 140 स्टेट रोड पर, 151 मुख्य जिला सड़कों पर और 71 अन्य जिला सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए सरकार बेरोजगार युवाओं को 7500 मिनी बस परमिट जारी करेग। सभी रूट परमिटों का विज्ञापन सभी प्रमुख समाचार पत्रों में 6 सितंबर को दिया गया था। इसमें 7 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब भर के सभी महाप्रबंधकों को यह जानकारी सभी युवाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिक्रयोग है कि राज्य सरकार अब उन सब वायदों के सच करने पर लग गई है। जिनके सहारे पिछली बार सत्ता में आए थे। ऐसे में निगम की तरफ से पूरी रणनीति बनाई गई है। कोशिश यही है कि जो समय सरकार के पास है। उसमें इस चीज को हकीकत में बदल दिया जाए।