फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab State Women Commission issued suo-moto notice against Punjabi singers Karan Aujla and Honey Singh

Mohali News: पंजाब राज महिला कमिशन ने पंजाबी सिंगर कर्ण औजला और हन्नी सिंह के खिलाफ लिया सो-मोटो नोटिस

Fri, 08 Aug 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Punjab State Women Commission issued suo-moto notice against Punjabi singers Karan Aujla and Honey Singh
मोहाली। पंजाब राज महिला कमिशन ने पंजाबी सिंगर कर्ण औजला और रैपर हन्नी सिंह के खिलाफ सो-मोटो नोटिस लिया है। सोशल मीडिया पर चले रहे पंजाबी सिंगर कर्ण औजला के गाए गाने एमएफ गबरू व पंजाबी सिंगर व रैपर यो-यो हन्नी सिंह के गाने मिलियनेयर में महिलाओं के प्रति इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक शब्दावली को लेकर यह संज्ञान लिया गया है। पंजाब राज महिला कमिशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने दोनों सिंगरों को 11 अगस्त को सुबह साढ़े 11 बजे कमिशन दफ्तर में पेश होने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब राज महिला कमिशन एक्ट 2001 की धारा 12 के तहत कार्रवाई कर महिला के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा का उल्लंघन के साथ संबंधित मामलों पर सो-मोटो नोटिस लिया गया है। उन्होंने कहा कि कमिशन के ध्यान में आया कि सोशल मीडिया पर यो-यो हन्नी सिंह के गाने मिलियनेयर में महिलाओं के प्रति अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, कर्ण औजला के गाने एमएफ गबरू में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने सो-मोटो देकर इस संबंध में तुरंत पंजाब पुलिस हेड क्वार्टर के किसी सीनियर अधिकारी से कानून के अनुसार बनती जांच करवाने को कहा है। यह हिदायत दी है कि जांच संबंधी स्टेटस रिपोर्ट और संबंधित दोनों सिंगर को लेकर 11 अगस्त को सुबह साढ़े 11 बजे कमिशन दफ्तर में उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed