फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   punjab, ropar, kabaddi

पाक ने कनाडा को पछाड़ा

Sun, 08 Dec 2013 10:21 PM IST
अमर उजाला, रोपड़
अमर उजाला, रोपड़ Updated Sun, 08 Dec 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
punjab, ropar, kabaddi
विश्व कबड्डी कप के आठवें दिन रूपनगर के नेहरू स्टेडियम में चार मुकाबले करवाए गए। इसमें एक मुकाबला लड़कियों का था।
विज्ञापन


लड़कों के मुकाबले में पाकिस्तान, इंग्लैंड, सियरा लियोन ने अपने-अपने प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। अमेरिकन लड़कियां केन्या की लड़कियों को पछाड़ते हुए आगे बढ़ीं। इस दौरान कबड्डी के प्रति स्थानीय दर्शकों ने खूब उत्साह दिखाया। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

रविवार को सबसे रोचक मुकाबला पाकिस्तान व कनाडा का माना जा रहा था लेकिन पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कनाडा को पछाड़ा। कनाडा की टीम शुरुआती संघर्ष दिखाने के बाद कुछ खास नहीं कर सकी। पाक ने 61 और कनाडा ने 29 अंक अर्जित किए।
विज्ञापन


पहला मुकाबला डेनमार्क व सियरा लियोन के बीच खेला गया। सियरा लियोन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 67 अंक जुटाए जबकि डेनमार्क की टीम 28 अंक ही जुटा पाई। सियरा लियोन के रेडर व कप्तान सुलेमान में दमखम वाला खेल प्रदर्शित करते हुए अपनी टीम के लिए 16 अंक जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मुकाबले में इंग्लैैंड व स्कॉटलैैंड के बीच हुए भिड़ंत में इंग्लैंड 36 अंकों से विजयी रहा। इंग्लैैंड ने 66 व स्कॉटलैैंड ने 30 अंक जुटाए। इंग्लैैंड के कप्तान संदीप सिंह ने बतौर रेडर बेहतर खेल दिखाया और टीम के लिए सबसे अधिक अंक बटोरने वाले खिलाड़ी रहे।


लड़कियों का मुकाबला अमेरिका ने जीता
लड़कियों का मुकाबला अमेरिका व केन्या के बीच हुआ। इसमें अमेरिका ने 52 व केन्या ने 34 अंक बनाए। अमेरिकी टीम की जाफी गुरमिंदर कौर व कप्तान गुरकंवल कौर ने सबसे अधिक अंक जुटा कर अपनी टीम को विजय का ताज पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed