फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   punjab, ropar, hawara

हवारा की पेशी वीडियो कांफ्रेंस से होगी

Mon, 06 Jan 2014 10:04 PM IST
अमर उजाला, (आनंदपुर साहिब/रोपड़)
अमर उजाला, (आनंदपुर साहिब/रोपड़) Updated Mon, 06 Jan 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
punjab, ropar, hawara
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद बब्बर खालसा के जगतार सिंह हवारा को सोमवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों में आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


हवारा बाबा भनियारां वाला बम कांड में आरोपी है और दिल्ली व रोपड़ पुलिस ने हवारा को जज अमनदीप सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने हवारा को 20 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेेजने का आदेश दिया।

हवारा के वकील सरबजीत सिंह ने बताया कि जगतार सिंह हवारा को गांव धमाणा स्थित भनियारां वाले के डेरे में हुए बम धमाके के केस के तहत 10 जनवरी 2005 को दर्ज हुए मामला के अधीन लाया गया है। सीनियर डिवीजन जुडिशियल मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह की अदालत ने हवारा की अरजी पर अगली पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


गुरबख्श सिंह खालसा को समर्थन दिया
हवारा को सुबह 11.30 बजे दिल्ली पुलिस की बस में तिहाड़ जेल से एसीपी भीम सिंह की निगरानी में लाया गया। बस से उतर कर हवारा ने सबसे पहले आनंदपुर साहिब की धरती को नतमस्तक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवारा ने गुरबख्श सिंह की ओर से जेलों में सजाएं पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए शुरू किए संघर्ष का समर्थन किया तथा कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब व एसजीपीसी को भी इसके लिए उचित प्रयास करने चाहिए।


सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
सुबह से ही आनंदपुर साहिब के अदालती कांप्लेक्स में जिला पुलिस के एसपी दर्शन सिंह मान की अगुवाई में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर डीएसपी हरपाल सिंह, इंस्पेक्टर केसर सिंह, रमिंदर सिंह काहलों, सुखविंदर सिंह और गुरदीप सिंह की अगवाई में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात थी। हर आने जाने वाले को गंभीरता से देखा जा रहा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed