पंजाब पुलिस का अलर्ट : क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट कैश करवाने के मैसेज में न फंसें, खाली हो सकता है बैंक खाता
क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट कैश करवाने संबंधी फोन या मेल पर मैसेज में किसी भी तरह की जानकारी भरने से बचें। वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए पुलिस आगे आई है। पुलिस के मुताबिक इन दिनों क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट कैश करवाने संबंधी फोन या मेल पर मैसेज आ रहे हैं। इसमें किसी भी तरह की जानकारी भरने से बचें। वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। पंजाब पुलिस के साइबर सेल ने इस संबंधी राज्य के सभी लोगों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूरी तरह सक्रिय रहने की नसीहत दी है।
मार्च शुरू हो गया है। इसी महीने वित्तीय वर्ष भी खत्म होता है। ऐसे ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। वह लोगों के मोबाइल या फोन पर इंटरनेट के माध्यम से ऐसे मैसेज भेजते हैं जिनको देखते ही व्यक्ति उनके चंगुल में फंस जाए। इन दिनों क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट एक्सपायर होने संबंधी जैसे मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसमें लिखा होता है कि एक से दो दिनों में आपके क्रेडिट प्वाइंट एक्सपायर होने वाले है। ऐसे में इन प्वाइंट को कैश करवाने के लिए उक्त लिंक पर क्लिक करें। देखने में यह मैसेज पूरी तरह बैंकों के मैसेज की तरह लगते है। बैंकों से मिलते जुलते नाम दिए होते हैं।
पुलिस गका कहना है कि ऐसे मैसेज में किसी भी तरह की जानकरी न भरें वरना वह आपके अकाउंट को ट्रैक कर सकते हैं। पंजाब पुलिस की तरफ से बकायदा अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मोहाली के लोग पहले भी इस तरह के लोगों की चपेट में आ चुके हैं। कुछ समय पहले कुछ लोगों ने एक टैक्सी स्टैंड से कार बुक करवाने के लिए मैसेज किया। जब टैक्सी स्टैंड वाले ने एडवांस पैसे मांगे तो उन्होंने उसे गूगल पे से पैसे भेजने का वायदा किया। साथ ही उसे फोन पर एक लिंक भेजा। कहा कि लिंक में अपनी जानकारी भरते ही पैसे उसके खाते में आ जाएंगे। जैसे ही उक्त व्यक्ति ने डिटेल भरी उसके खाते से पैसे निकल गए थे।
क्रेडिट कार्ड रह गया जेब, खाते से हो गई शॉपिंग
एक कंपनी में काम करने वाले दिलीप कुमार ने कुछ दिन पहले एक नामी बैंक से क्रेडिट कार्ड बनाया था। कार्ड उसकी जेब में गथा लेकिन उस कार्ड से 24 हजार रुपये की शॉपिंग हो गई। इसका पता उसे बैंक से मैसेज आने पर चला। इसके बाद उसने बैंक को इस संबंधी शिकायत दी थी। साथ ही जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स सेक्टर-76 में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हालांकि बैंक की तरफ से अभी तक उनको पैसे नहीं मिले है।
बैंक में जाते समय इन चीजों का भी रखें ख्याल
- बैंक के लेन देन या अन्य चीजों के लिए बैंक या उनकी एप का ही इस्तेमाल करें।
- नियमित अतरांल के बाद अपना पासवर्ड बदलते रहें।
- पासवर्ड साधारण की अपेक्षा थोड़ा शब्दों और थोड़ा अंकों वाला रखें।
- कहीं भी पासवर्ड और अन्य जानकारी लिखकर न रखें।
- एटीएम में पैसे निकालने जाते समय किसी अजनबी को एटीएम कार्ड न सौंपे।