फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Himachal Flood Update Scientists Reveal Omega System Signals Heavy Rain in Advance

आफत: बारिश से चार दिन पहले आसमान देता है खतरे का इशारा... हिमाचल और पंजाब में तबाही पर वैज्ञानिकों का खुलासा

Wed, 03 Sep 2025 02:53 PM IST
शाहरुख खान चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, मोहाली
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, मोहाली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Sep 2025 02:53 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हो रही तबाही पर वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है। बारिश से चार दिन पहले आसमान खतरे का इशारा देता है। आईआईएसईआर मोहाली के वैज्ञानिकों की खोज से यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Punjab Himachal Flood Update Scientists Reveal Omega System Signals Heavy Rain  in Advance
पंजाब में बाढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जब कुदरत का कहर बरसता है तो गांव के गांव बह जाते हैं... लेकिन सवाल यह है कि ये तबाही आती क्यों है? हर साल जुलाई-अगस्त में जब हिमाचल, उत्तराखंड या जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्य बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आते हैं तब लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है कि ये बारिश इतनी खतरनाक कैसे हो जाती है? इसका जवाब वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला है। 
विज्ञापन


पंजाब के मोहाली में स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजू अट्टाडा और वैज्ञानिक डॉ. रोहताश सैनी ने हिमालय में होने वाली भीषण बारिश की घटनाओं के पीछे छिपे मौसमीय रहस्यों को उजागर किया है। 
विज्ञापन


ये रिसर्च अमेरिका के प्रसिद्ध जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च एटमॉस्फियर्स में प्रकाशित हुई है। इसके अनुसार ओमेगा नाम का सिस्टम है जो बारिश से 4 दिन पहले आसमान में बनता है और खतरे का इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक डॉ. राजू अट्टाडा बताते हैं कि बारिश की शुरुआत से चार दिन पहले आसमान में एक खास तरह का वायुमंडलीय अवरोध बनता है। यह पैटर्न बिल्कुल ग्रीक अक्षर जैसा दिखता है। इसके कारण नमी से भरी हवा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उतरी हिमालय की तरफ जाती है। 

यही हवा वहां जाकर तेज ऊपर उठती है और गहरे बादल बनते हैं जो भारी बारिश का कारण बनते हैं। शोधकर्ताओं ने साल 1979 से 2020 तक के मौसम के आंकड़ों का बारीकी से विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि जब बारिश का स्तर 99वें प्रतिशत से ऊपर चला जाता है, तब उसे चरम वर्षा घटना (एक्सट्रीम रेन इवेंट्स) माना जाता है।

नमी, गर्मी और हवाओं का खतरनाक मेल
इस क्षेत्र में बारिश के समय निचले स्तर की हवाओं में जबरदस्त नमी का जमावड़ा होता है। ऊपर जाने के साथ-साथ वातावरण में डायबेटिक हीटिंग यानी तेज गर्मी होती है जो बादलों को और ताकतवर बना देती है। 92% चरम वर्षा की घटनाएं इसी कारण होती हैं। हिमाचल के कई हिस्सों में आजकल ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

वैज्ञानिक डॉ. राजू का कहना है कि ये भीषण बारिश सिर्फ भारत के अंदरूनी मौसम से नहीं बनती बल्कि दूर-दराज के बाह्य-उष्णकटिबंधीय सिस्टम्स जब मानसूनी सिस्टम से टकराते हैं तब भी ऐसी स्थिति बनती है।
 

समय रहते दी जा सकती है चेतावनी
डॉ. राजू अट्टाडा बताते हैं शोध सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए नहीं बल्कि आम लोगों, प्रशासन और नीति-निर्माताओं के लिए भी बेहद अहम है। अगर ये मौसमी पैटर्न पहले से पहचान लिए जाएं तो भविष्य में समय रहते चेतावनी दी जा सकती है। इससे बाढ़ व भूस्खलन जैसी आपदाओं से जान-माल का नुकसान कम किया जा सकता है। यह शोध जलवायु परिवर्तन के असर को समझने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed