फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   puda, drow, gatway city plots, numbring drow on 22 april in mohali

मोहाली में गेटवे सिटी प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ 22 अप्रैल को

Sun, 10 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Sun, 10 Apr 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
 puda, drow, gatway city plots, numbring drow on 22 april in mohali
पुडा - फोटो : file photo
गेटवे सिटी के अलॉटियों के घर का सपना जल्द ही हकीकत में बदल जाएगा। पंजाब डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) की ओर से गेटवे सिटी के प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ निकालने का फैसला लिया गया है। ड्रॉ इसी महीने 22 अप्रैल को निकाला जाएगा। इस दौरान जहां सरकार के ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। वहीं, सीसीटीवी कैमरों द्वारा भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


पुडा से मिली जानकारी के मुताबिक ड्रॉ में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। इसलिए ड्रॉ का वैन्यू सेक्टर-61 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रखा गया है। ड्रॉ 11 बजे शुरू होगा। इस प्रक्रिया के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। इस दौरान जहां लोगों के नाम व नंबरों वाली पर्चियां रेंडमली लोगों से चेक करवाकर ड्रॉ बॉक्स में डाली जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, ड्रॉ बॉक्स शीशे के बने होंगे। उसमें सभी पर्चियां लोगों के सामने रखी जाएंगी। ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुडा की ओर से पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। वहां से लोग जानकारी हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर लिस्ट अपलोड, गलती है तो दें ऐतराज
पुडा ने नंबरिंग ड्रॉ में शामिल होने वाले लोगों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। साथ ही लोगों को हिदायत दी है कि अगर किसी के नाम पर कोई गलती है या फिर किसी अन्य तरह का कोई ऐतराज है तो इस बारे में 18 अप्रैल से पहले पुडा को लिखित रूप में अपने ऐतराज दें। इसके बाद आने वाले ऐतराजों पर फैसला नहीं होगा।


कहां बसेगी गेटवे सिटी
जानकारी के मुताबिक पुडा सेक्टर-118-119 के लिए में गेटवे सिटी नाम से रिहायशी सोसायटी बसाने की तैयारी में है। यह एरिया नार्थ कंट्री मॉल के बिल्कुल पास है। इसके एक तरफ नेशनल हाईवे-21 जा रहा है तो दूसरी ओर एयरपोर्ट रोड है। गेटवे सिटी स्कीम में 417 विभिन्न साइज के रिहायशी प्लॉट निकाले गए थे। स्कीम में करीब पांच हजार लोगों ने आवेदन किया था। इसमें जो कामयाब रहे थे। उनके प्लॉटों का अब नंबरिंग ड्रॉ निकाला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed