फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Public Works Department is building the road by ignoring the demands of two Panchayats

Mohali News: दो पंचायतों की मांग दरकिनार कर रास्ता बनावा रहा लोकनिर्माण विभाग

Thu, 07 Mar 2024 01:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 07 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Public Works Department is building the road by ignoring the demands of two Panchayats
संवाद न्यूज एजेंसीमोरनी। मोरनी गांव से भौज नग्गल की उतरों पंचायत को जोड़ने वाले रास्ते के निर्माण में ग्रामीणों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में गुस्से का माहौल है। उतरों व जबियाल पंचायत के मौजूदा सरपंचों का कहना है कि मोरनी से बडियाल मार्ग पर मुख्य सड़क पर स्थित खुडली के पीपल से उतरों बूथ तक सड़क बनाने से ग्रामीणों को इसका काफी लाभ मिलेगा। यह रास्ता पहले से कच्चा है, जिसे मात्र पक्का किया जाना है। जबकि मांग के अनुसार रास्ता न बनाकर मोरनी से वाया जेबीटी उतरों गांव तक रास्ते का निर्माण करवाए जाने का प्रयास हो रहा है। काजल शर्मा सरपंच जबियाल पंचायत व प्रीतम सिंह सरपंच उतरों पंचायत का आरोप है कि मोरनी से जेबीटी संस्थान होकर उतरों गांव तक का सर्वे गलत है। यह रास्ता जेबीटी संस्थान तक पहले ही बनाया जा चुका है। पहले बने रास्ते पर पड़ने वाले गांवों को इसका लाभ भी मिल रहा है। संस्थान से आगे सारा जंगल होने के चलते इसका लाभ नहीं मिलेगा। सरपंच अपनी मांग पर सुनवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से समाधान की मांग भी कर रहे हैं। इस बारे में लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ अनिल कंबोज ने कहा कि जो भी रास्ता है, जनता की मांग पर बनाया जाता है। बाकि उच्च अधिकारी जो फैसला लेंगे, उसके अनुसार कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन


मांग के अनुसार नहीं हो रहा काम

उतरों व जबियाल पंचायतों में खुडली के पीपल से उतरों बूथ तक रास्ता बनाने की मांग का प्रस्ताव जुलाई 2023 में पास किया जा चुका है। दोनों ही पंचायतों की ओर से सर्वसम्मति से पास हुए प्रस्ताव की प्रति हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी कार्यालय और अतिरिक्त चीफ सेक्रेटरी कार्यालय, लोकनिर्माण विभाग के चीफ के अलावा उपायुक्त पंचकूला को भी भेजकर मांग से अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद ग्रामीणों की मांग को नजरअंदाज कर ऐसे रास्ते को बनाया जा रहा है, जिसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा, खुडली के पीपल से उतरों तक सड़क बनाना फायदेमंद

जानकारी अनुसार दोनों पंचायतों के ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त पंचकूला ने अधिकारियों की टीम बनाकर जुलाई 2023 में दोनों रास्तों का सर्वे करवाया गया था। टीम ने खुड़ली के पीपल से उतरों गांव तक रास्ते को बनाया जाना सही पाया था। अपनी रिपोर्ट में खंड एवं विकास अधिकारी ने दावा किया है कि खुड़ली के पीपल से उतरों गांव तक बनाए जाने वाले रास्ता कम खर्चीला और मुख्य सड़क से गांव तक 2.3 किलोमीटर का बनेगा, जिसमें रास्ता कच्चे तौर पर पहले से बना हुआ है, उसे केवल पक्का किया जाना है। इस रास्ते के बनने से कई गांवों के लोगों को लाभ भी मिलेगा। मोरनी से जेबीटी संस्थान होकर बनाए जाने वाले रास्ते की लंबाई 3.4 किलोमीटर की होगा। जो हर लिहाज नए सिरे से बनाया जाएगा और अधिक खर्चीला एवं लंबा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed