फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PSPCL's East Zone office opens in Mohali, 11 lakh consumers to get relief

Mohali News: मोहाली में पीएसपीसीएल का ईस्ट जोन कार्यालय शुरू, 11 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Sat, 11 Apr 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
PSPCL's East Zone office opens in Mohali, 11 lakh consumers to get relief
मोहाली। बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से पीएसपीसीएल ने मोहाली में नया चीफ इंजीनियर/डिस्ट्रिब्यूशन ईस्ट जोन कार्यालय स्थापित किया है। अधिकारियों के अनुसार इस कदम से उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान और बिजली ढांचे की बेहतर निगरानी सुनिश्चित होगी। यह नया जोन मोहाली, एरोसिटी, जीरकपुर, लालड़ू, खरड़, कुराली, रोपड़, श्री आनंदपुर साहिब और समराला जैसे क्षेत्रों को कवर करेगा, जबकि अन्य जोन पहले की तरह पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर से संचालित होते रहेंगे।
विज्ञापन

इस पहल से करीब 11 लाख उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा मिलेगा। ईस्ट जोन के नए चीफ इंजीनियर रतन मित्तल ने कहा कि घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक श्रेणियों में नए बिजली कनेक्शन समय पर जारी किए जाएंगे। बिजली कटौती की स्थिति में शीघ्र बहाली और शिकायतों का प्रभावी निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देकर उपभोक्ताओं से किसी भी अनियमितता की सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed