फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PSEB released exam form and fee filling schedule

पीएसईबी ने जारी किया परीक्षा का फार्म और फीस भरने का शेड्यूल

Thu, 14 Oct 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
PSEB released exam form and fee filling schedule
मोहाली। कोरोना महामारी की वजह से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की सालाना परीक्षा दो चरणों में आयोजित करने का फैसला लिया था। बोर्ड की ओर से बुधवार को परीक्षा फार्म भरने संबंधी शेडयूल जारी कर दिया गया है और साथ ही इस संबंधी पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। परीक्षा कंट्रोलर जे.आर. महरोक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बोर्ड की ओर से परीक्षा के पहले और दूसरे चरण की फीस इकट्ठी ली जा रही है। बाद में कोई फीस नहीं वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से ले सकते हैं।
विज्ञापन

जे.आर. महरोक ने बताया कि 10वीं कक्षा के लिए संस्थाओं को प्रति छात्र 800 रुपये परीक्षा फीस और 100 रुपये प्रति प्रेक्टिकल विषय और 350 रुपये अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी। 12वीं कक्षा के लिए 1200 परीक्षा फीस, 150 रुपये प्रेक्टिकल विषय और 350 रुपये प्रति अतिरिक्त विषय की फीस ली जाएगी। संस्थाएं बिना किसी लेट फीस से 29 अक्तूबर, 2021 तक बैंक चालान जेनरेट करके 8 नवंबर, 2021 तक चालान फीस बैंक में जमा करवा सकेंगे। इसके बाद आगे लेट फीस के साथ प्रक्रिया चलेेेगी। कंट्रोलर परीक्षा के मुताबिक परीक्षा फीस केवल बैंक चालान के माध्यम से जमा करवाई जा सकेंगी। बैंक चालान पर दर्ज तय तिथि तक परीक्षा फीस भरनी होगी। इसके बाद लेट फीस का चालान दोबारा जेनरेट किया सकता है। इसी तरह ओपन स्कूल प्रणाली के अधीन परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षा फीस दाखिला फीस के साथ ही ली जाती है। परीक्षा का शेडयूल जो ऊपर दिया गया है वहीं रहेगा।
विज्ञापन

ऐसे ले पाएंगे सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी
परीक्षा कंट्रोलर ने बताया कि अब बोर्ड की ओर से डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं। लेकिन ऐसे में भी जो छात्र हार्ड कॉपी लेना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा फार्म मौजूद आप्शन पर क्लिक करना होगा। हार्ड कॉपी के लिए प्रति छात्र 100 रुपये वसूले जाएंगे। संस्थाओं की ओर से परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय जो मीडियम दर्ज किया गया है। केवल उसी मीडियम में प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। परीक्षा फार्म भरने और फीस जमा करवाने संबंधी हिदायत लॉग इन आईडी पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed