फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protests against garbage disposal centre intensify in Shahimajra, corporation commissioner himself reaches the spot and gives assurance

Mohali News: शाहीमाजरा में कचरा निस्तारण केंद्र को लेकर विरोध तेज, निगम आयुक्त खुद मौके मौके पर पहुंचकर दिया आश्वासन

Tue, 12 Aug 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Protests against garbage disposal centre intensify in Shahimajra, corporation commissioner himself reaches the spot and gives assurance
मोहाली। शाहीमाजरा के निवासियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) का गुस्सा कचरा निस्तारण केंद्र को लेकर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्लांट से उठने वाली बदबू और धुएं के कारण आसपास के इलाके के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सोमवार को नगर निगम आयुक्त परमिंदरपाल सिंह खुद मौके पर पहुंचे और विरोध कर रहे लोगों से बातचीत की, लेकिन नाराज लोगों ने स्पष्ट कह दिया कि किसी भी कीमत पर इस केंद्र पर अब कूड़ा नहीं गिरने देंगे।
विज्ञापन



इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में कूड़ा डालने पर एनजीटी की रोक लगने के बाद नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शाहीमाजरा और फेज-11 के पास जगतपुरा में कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित किया था। शुरुआत से ही यहां से उठ रही दुर्गंध और प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। फेज-4, फेज-5, फेज-11 और शाहीमाजरा के लोग पहले भी कई बार विरोध दर्ज करवा चुके हैं। धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद अशोक झा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द यह केंद्र बंद नहीं किया गया, तो धरना अनिश्चितकालीन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक निगम कोई स्थाई समाधान नहीं करता, उनका विरोध जारी रहेगा। लोगों की मांग है कि इस केंद्र को किसी सुनसान इलाके में स्थानांतरित किया जाए, जहां आबादी न हो और न ही किसी को स्वास्थ्य संबंधी नुकसान पहुंचे।
विज्ञापन






प्लांट से उठती बदबू और धुएं ने किया लोगों का जीना हराम

कचरा निस्तारण केंद्र से लगातार उठ रही बदबू और धुएं के कारण शाहीमाजरा, फेज-4, फेज-5 और फेज-11 के निवासियों का जीना दूभर हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। कई लोगों को एलर्जी, आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच ऐसा प्लांट चलाना पूरी तरह से गलत फैसला है। नगर निगम को चाहिए कि वह आबादी से दूर ऐसा केंद्र स्थापित करे, जिससे शहर के कचरे का निस्तारण भी हो और लोगों को स्वास्थ्य हानि भी न पहुंचे। लोगों ने चेताया है कि यदि उनकी मांगें न मानी गईं तो वे मजबूरन बड़ा आंदोलन करेंगे और नगर निगम कार्यालय का घेराव तक करेंगे। स्थानीय पार्षद भी लोगों के साथ मिलकर इस मुद्दे को उठाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed