{"_id":"63ed4223c898be19b10aece4","slug":"protesters-recited-only-two-people-were-not-allowed-to-go-to-chandigarh-mohali-news-c-16-1-62300-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: प्रदर्शनकारियों ने किया पाठ, सिर्फ दो लोगों को भी चंडीगढ़ नहीं जाने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: प्रदर्शनकारियों ने किया पाठ, सिर्फ दो लोगों को भी चंडीगढ़ नहीं जाने दिया
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने किया पाठ, सिर्फ दो लोगों को भी चंडीगढ़ नहीं जाने दियाकौमी इंसाफ मोर्चा के धरने के 10वें दिन भी चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर रोके 31 सदस्य
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। कौमी इंसाफ मोर्चा के बैनर तले चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर बंदी सिखों की रिहाई के लिए प्रदर्शनकारी छह फरवरी से लगातार पहुंच रहे हैं। बुधवार को हर रोज की तरह प्रदर्शनकारियों ने यहां पर बैठकर दो घंटे तक जाप किया। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास जाने के लिए सिर्फ दो लोगों की अनुमति मांगी, लेकिन प्रशासन ने इन दो लोगों को भी वहीं रोक दिया।
बुधवार को अरदास करने के बाद करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने के लिए एक 31 सदस्यीय जत्था निकला। इस दौरान जत्थे के साथ भारी संख्या में पुलिस भी साथ चल रही थी। प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद करीब सवा एक बजे प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से सड़क पर बैठकर सतनाम वाहेगुरु का जाप करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने सड़क पर बैठकर ही सुखमणि साहिब का पाठ किया। दो घंटे तक सभी प्रदर्शनकारी यहीं पर बैठे रहे। मुख्यमंत्री आवास (चंडीगढ़) की ओर सिर्फ दो लोगों के जाने की अनुमति भी नहीं मिलने पर वे प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाईपीएस चौक की ओर लौट आए।
विज्ञापन
लॉरेंस स्कूल ने परीक्षा में हो रही मुश्किल पर लिखा पत्र
सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो गई हैं। वहीं सेक्टर-51 स्थित लॉरेंस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल वीणा मल्होत्रा एक पत्र डीसी और एसएसपी को लिखकर कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से हो रही मुश्किल पर चिंता जता चुकी हैं। उनका कहना है कि सिख कैदियों की रिहाई के लिए वाईपीएस चौक पर सात जनवरी से प्रदर्शन चलने के कारण बच्चों की पढ़ाई में मुश्किल आ रही है। इस कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में भी कतरा रहे थे। वहीं 15 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। इस कारण मुश्किल और बढ़ गई है। धरने के दौरान लगते नारों के कारण बच्चों को मुश्किल हो रही है। वहीं प्रशासन ने इस संबंध में अब तक कोई प्रबंध नहीं किए हैं।
दीप सिद्धू की याद में निकाला मार्च
इस दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे वाईपीएस चौक से गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां तक गायक दीप सिद्धू की याद में सिख संगत ने मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने जो बोले सो निहाल के जयकारे लगाए। वहीं गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां लाइट प्वाइंट के नजदीक जाकर बैठ गए। यहां पर सरकार के प्रति रोष जताकर वे लौट गए।