फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   protest, teachers protest, education providers protest, mohali teachers protest,

अपने हक के लिए फिर से लामबंद हुए शिक्षा प्रोवाइडर, धरना जारी

Tue, 19 Jul 2016 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 19 Jul 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
protest, teachers protest, education providers protest, mohali teachers protest,
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस जिन शिक्षा प्रोवाइडरों को पांच जुलाई को जबरन धरनास्थल से घसीट कर गाड़ियों में भरे थे, वे रविवार को दोबारा वहीं धरने पर बैठ गए है। पुलिस नाकों को नीचे गिराते हुए शिक्षा प्रोवाइडरों की फौज पंजाब शिक्षा विभाग के समक्ष आज फिर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ अपने हक की लड़ाई के लिए लामबंद हो चुकी है। हालांकि पांच जुलाई को पुलिस ने आठ माह से चल रहे धरनास्थल के तंबू - बैनर उखाड़ दिए थे। जिक्रयोग है कि पिछले आठ माह से शिक्षा प्रोवाइडर अपनी मांगों को लेकर यहां क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ रहे थे। रविवार को मोहाली में शिक्षा प्रोवाइडरों के बड़ी संख्या में पहुंचने की सूचना मिलते ही एसपी गुरसेवक सिंह, एसपी जीएस ग्रेवाल भारी पुलिस बल के साथ दशहरा ग्राउंड में पहुंचे। यहां काफी देर तक भाषण और नारेबाजी के बाद शिक्षा प्रोवाइडरों का जत्था डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन (डीजीएसई) दफ्तर की ओर रवाना हो गया। शिक्षा प्रोवाइडरों के जत्थे की अगुवाई अजमेर सिंह औलख, कुलदीप सिंह बढूवाल शमशेर सिंह, मोहाली जोन प्रधान जोगा सिंह और मनिंद्र सिंह राणा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed