{"_id":"5d28e6cf8ebc3e6c901bfd99","slug":"protest-mohali-news-pkl344156511","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाले गए कर्मचारियों के आगे झुका छतबीड़ जू प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाले गए कर्मचारियों के आगे झुका छतबीड़ जू प्रशासन
विज्ञापन
जू प्रशासन के खिलाफ कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। छतबीड़ जू से सात डेली वेज कर्मचारियों को निकालने पर वन वर्कर यूनियन कर्मचारियों ने जू डायरेक्टर कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने डायरेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जू प्रशासन से कर्मचारियों को निकालने का कारण पूछा। कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन देखते हुए जू प्रशासन ने तत्काल पुलिस को बुला लिया। कर्मचारियों को धरना स्थल से उठाने की पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन कर्मचारी डटे रहे। आखिरकार शुक्रवार शाम को जू के डायरेक्टर एम सुधाकर ने निकाले गए कर्मचारियों को फिर से बहाल करने का आदेश दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर छिंदरपाल, सुरिंदर कुमार पंजाब लघु उद्योग डेराबस्सी, वर्कर के स्टेट नेता मंगत राम, सुरेश कुमार मोहाली प्रधान, प्रकाश सिंह, अजमेर सिंह लोंगिया, शिव कुमार नूरपुर बेदी, जगसीर, बलबीर सिंह मंडोली, दरसन सिंह बेलु वाइस प्रधान पंजाब, जसवीर सिंह और चरनजीत सिंह के अलावा वन वर्कर यूनियन छतबीड़ यूनियन के कर्मचारी मौजूद थे।
यूनियन को समर्थन देने पर निकाला था कर्मियों को
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वन वर्कर यूनियन के राज्य स्तरीय प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जू में काम कर रहे डेली वेज के कर्मचारियों को बिना वजह निकाल दिया गया था। इसके विरोध में कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जू के डेलीवेज कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले ही हमारी यूनियन को अपना समर्थन दिया था, जिसके चलते जू प्रशासन उनके साथ वैर विरोध रखने लगा और छत इकाई के प्रधान सहित सात कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इस संबंध में प्रशासन से बात की तो भी कोई ठोस जवाब नहीं मिया। जिसके बाद यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन का दिन निर्धारित कर उनको एक चिट्ठी के द्वारा सूचित भी किया था, लेकिन जू प्रशासन ने मांगपत्र लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने मांगपत्र डीएफएसओ के दफ्तर के सामने चस्पा कर धरना प्रदर्शन की जानकारी दे दी थी।