{"_id":"67f81aa7e58c458c1304c949","slug":"prostitution-was-being-carried-out-under-the-guise-of-a-spa-centre-in-dhakoli-manager-and-customers-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1005-127724-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ढकोली में स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, मैनेजर और ग्राहक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ढकोली में स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, मैनेजर और ग्राहक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में स्पॉ सेंटर के आरोपी। संवाद
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एक ग्राहक और मैनेजर को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पांच महिलाओं को इस धंधे से छुड़ाया गया है।
ढकोली के एसएचओ ट्रेनी डीएसपी प्रीत कंवर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अरोमा थैरेपी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है, जहां महिलाओं को गुमराह कर उनका शोषण किया जा रहा है। ग्राहकों से भी मोटी रकम वसूली जा रही है। मैनेजर और मालिक ग्राहकों से रुपये लेते थे। छापे के दौरान सुनील शर्मा नामक ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। साथ ही स्पा मालिक सतनाम सिंह के निर्देश पर धंधा चला रहे पानीपत निवासी स्पा मैनेजर दिनेश शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्पा संचालकों के नियंत्रण में शोषण का शिकार हो रही पांच महिलाओं को बचाया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
ढकोली, पीर मुछल्ला और जीरकपुर में स्पा सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। इसी की आड़ में देह व्यापार करवाया जाता है। कुछ समय पहले पुलिस ने कार्रवाई कर यहां काम बंद करवा दिया था लेकिन अब दोबारा से जीरकपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा है।