फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Prostitution: 70 girls rescued in three months, 13 spas and five hotels sealed

देह व्यापार : तीन माह में 70 लड़कियां रेस्क्यू, 13 स्पा और पांच होटल सील

Tue, 10 Feb 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Prostitution: 70 girls rescued in three months, 13 spas and five hotels sealed
जीरकपुर। जीरकपुर देह व्यापार का अड्डा बन चुका है। यहां विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशी लड़कियों से भी देह व्यापार करवाया जाता है। स्पा सेंटरों की आड़ में पनप रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस नकेल नहीं कर कस पा रही है। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक तीन माह में कार्रवाई कर पुलिस ने 13 स्पा सेंटर और पांच होटलों से 70 लड़कियाें को रेस्क्यू किया है। इस धंधे में संलिप्त 14 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उन पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (इमोरल ट्रैफिक प्रीवेंशन एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि स्पा सेंटर और होटलों से रेस्क्यू की गईं लड़कियां पंजाब, हिमाचल, असम, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, कोलकाता से हैं। इनमें अधिक संख्या असम, बिहार और उत्तर-प्रदेश की लड़कियों की है। उनमें कुछ विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं, जो कि थाईलैंड और नेपाल की रहने वाली थीं। एएसपी के मुताबिक रेस्क्यू की गई अब तक की 70 लड़कियों की उम्र 20 से 35 वर्ष की बीच में है। दो लड़कियां ग्रेजुएट और अन्य दसवीं से बारहवीं पास हैं।
विज्ञापन


नौकरी का झांसा देकर बुलाते हैं लड़कियों को
एएसपी गजलप्रीत ने बताया कि देह व्यापार में संलिप्त आरोपी देश-विदेश से लड़कियों को होटल और स्पा सेंटरों में नौकरी दिलवाने का लालच देकर बुलाते हैं। उनको मोटी कमाई का लालच भी देते हैं। जब लड़कियां काम करने लगती हैं तो उनको डरा-धमका कर ग्राहकों के सामने पेश कर दिया जाता है। अगर कोई लड़की राजी नहीं होती है तो नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। देह व्यापारी जबरन लड़कियों को अनैतिक गतिविधियों में उतारते हैं। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू करने के बाद पीड़ित लड़कियों को उनके घर वालों को सुरक्षित सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम होते ही जीरकपुर अपने दूसरे रूप में देखने को मिलता है। देह व्यापार, शराब पीकर सड़कों पर गाड़ियां घुमाना, सड़कों पर शोर करना यह कुछ लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। इस वजह से पूरा शहर बदनाम है। शहर में चल रही इन अनैतिक गतिविधियों का असर नई जनरेशन पर भी तेजी पड़ रहा है। अच्छे परिवार, जो अपने जवान बच्चों के साथ रहते हैं, उनके लिए यह स्थिति बड़ी चिंताजनक है। बहुत से लोग चंडीगढ़ से जीरकपुर आकर रहना चाहते हैं, लेकिन शहर में चल रहीं अनैतिक गतिविधियां उनको न आने को मजबूर कर रही हैं। जीरकपुर पुलिस को शहर के वातावरण को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - बलजिंदर सिंह एडवॉकेट, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट




जीरकपुर के स्पा सेंटरों और होटलों की पुलिस नियमित रूप से जांच करती है। अगर जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिलती है, तो तत्काल कार्रवाई की जाती है। भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए जीरकपुर पुलिस शहर के सभी स्पा और होटलों की गहनता से जांच करती रहेगी। अगर किसी भी व्यक्ति को शहर में कहीं भी देह व्यापार की जानकारी मिलती है तो पुलिस को सूचित करें। अनैतिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। -गजल प्रीत कौर, एएसपी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed