फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Property tax not paid, Municipal Corporation sealed two industrial plots

Mohali News: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा, नगर निगम ने सील किए दो औद्योगिक प्लॉट

Thu, 07 Mar 2024 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Property tax not paid, Municipal Corporation sealed two industrial plots
मोहाली। नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने वाली कंपनियों के खिलाफ नगर निगम की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के तहत बुधवार को दो औद्योगिक प्लॉटों को सील कर दिया गया। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर किरण शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने पांच जगह का दौरा किया, इस दौरान तीन कंपनियों ने मौके पर ही बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के चेक देकर अपनी जान छुड़ाई।
विज्ञापन

नगर निगम अधीक्षक प्रोपर्टी टैक्स अवतार सिंह कलसीया ने बताया कि नगर निगम के कमिश्नर डॉ. नवजोत कौर की हिदायतों पर प्रॉपर्टी टैक्स के अंतर्गत आने वाले बिल्डरों के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत बुधवार को निगम की ओर से औद्योगिक प्लॉट (प्लाट नंबर सी110 फेज-7 और प्लॉट नंबर 433ए फेज-9) को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने मौके पर भुगतान कर दिया गया उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed