फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Proper work on Baltana Sukhna Choe has begun, the road has been closed for the public.

Mohali News: बलटाना सुखना चो का प्रॉपर काम हुआ शुरू, रास्ता लोगों के लिए किया बंद

Thu, 20 Nov 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Proper work on Baltana Sukhna Choe has begun, the road has been closed for the public.
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र से निकलती सुखना चो पर फ्लाइओवर बनाने का काम पूरी तरह चालू कर दिया गया है। इसके लिए बुधवार को सड़क को पूरी तरह बंद करके रूट डाइवर्ट कर दिया गया है। इसके लिए बलटाना निवासियों को आने-जाने में ज्यादा मुश्किल नही होगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ जाने वालों को हर मिलाप नगर फाटक से और जीरकपुर-पंचकूला जाने के लिए फर्नीचर मार्केट का रास्ता अपनाने की अपील की गई है ताकि लोगों को परेशानी ना हो। चंडीगढ़ व जीरकपुर से आने वाले लोगों के लिए यह रास्ता बेहद आसान था।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के मुताबिक यह फ्लाइओवर एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा और पब्लिक को हैंडओवर कर दिया जाएगा। पहले यहां जो फ्लाइओवर बना हुआ था वह 2023 व 2025 में आई बाढ़ के दौरान दो बार टूट गया था। उसके बाद कई हादसे भी हुई थे। इस कारण सरकार ने यहां बड़ा फ्लाइओवर बनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया बनने वाला यह फ्लाइओवर 300 मीटर लंबा होगा। ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई दस मीटर रखी गई है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 5 करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये का बजट पास किया है।
फ्लाइओवर निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन फ्लाइओवर बनने के बाद यह समस्याएं बेहद आसान लगने लगेंगी। इस सड़क पर पार्क, पुलिस चौकी व एक बड़ा सत्संग घर भी मौजूद है। रोजाना हजारों लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल उनको घूमकर आने पड़ेगा। पैदल आने जाने वालों के लिए भी रास्ता बंद कर दिया गया है।


कोट्स

काम आज से प्रॉपर शुरू कर दिया गया है और लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता भी बंद कर दिया गया है। रूट डाइवर्ट करने कि जिम्मेवारी ट्रैफिक पुलिस की है। यहां पहले से दो रास्ते हैं इसलिए लोगों के आने-जाने के लिए तो ज्यादा समस्या नही आएगी। फ्लाइओवर एक वर्ष में पूरा करके लोगों को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

जसपाल सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed