फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Problems coming due to the pay commission report of doctors will be overcome, meeting with Finance Minister today

डॉक्टरों की वेतन आयोग की रिपोर्ट के कारण आ रहीं दिक्कतें होंगी दूर, वित्त मंत्री से बैठक आज

Wed, 14 Jul 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Problems coming due to the pay commission report of doctors will be overcome, meeting with Finance Minister today
मोहाली। राज्य के सरकारी डॉक्टरों की छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर जो दिक्कतें आ रही हैं, सरकार ने उन्हें पहल के आधार पर दूर करने की तैयारी में है। इसके मद्देनजर बुधवार को डॉक्टरों की वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ बैठक होगी। इसमें डॉक्टरों के हर एक बिंदु पर विचार किया जाएगा। इसमें मैं खुद मौजूद रहूंगा। यह बात मंगलवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इससे पहले ही इस मामले को सरकार द्वारा हल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी मुलाजिमों के मामलों को लेकर सरकार गंभीर है। जिन कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल कर रखी है या जो स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं सभी से सरकार बातचीत कर रही है। सब समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, पत्रकारों ने सवाल किया कांग्रेस का नया प्रधान कौन होगा। तो इस पर उन्होंने कहा कि इस संबंधी फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाना है। चुनाव को लेकर पूरी पार्टी तैयार है। विकास करवाया गया हैं इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब में कोविड वैक्सीन का स्टॉक अब लगभग खत्म होने की कगार पर है। केंद्र हमें 10 लाख से ज्यादा डोज भेजे तभी बात बनेगी। इसको लेकर केंद्र से बातचीत चल रही है। वहीं, उन्होंने दिल्ली में चल रहे किसान संघर्ष का समर्थन किया। दूसरी तरफ स्थानीय नेताओं के घेराव करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed